राजनगर के महेशकुदर गांव में चोरों का डबल वार! एक ही रात सटी हुई दो दुकानों से हजारों रुपये साफ, ग्रामीणों में दहशत का माहौल
राजनगर प्रखंड के महेशकुदर गांव में बीती रात चोरों ने साथ-साथ सटी दो दुकानों को निशाना बनाते हुए हजारों रुपये की नकदी पर हाथ साफ कर दिया। सुबह दुकानें खुलने पर घटना का पता चला।

पहली चोरी सपना जनरल स्टोर में हुई। दुकान के पीछे लगे एजबेस्टार को तोड़कर चोर अंदर घुसे और वहां रखे 37 हजार रुपये नकद तथा लगभग 1,500 रुपये की सीखा सामग्री समेट ले गए। स्टोर संचालक भवेश चंद्र दास ने बताया कि दुकान का सामान अस्त-व्यस्त मिला।

सपना जनरल स्टोर के बिल्कुल बगल में स्थित गुरु कृपा डिजिटल सेवा CSC केंद्र को भी चोरों ने उसी दौरान खंगाल डाला। केंद्र के ऑपरेटर विश्वजीत प्रधान और संचालक अश्वनी कुमार प्रधान के अनुसार, काउंटर से 35 हजार रुपये नकद और मोबाइल कोई सामान गायब मिले। दोनों दुकानों में घुसने का तरीका और वारदात का समय एक जैसा बताया जा रहा है।
घटना से गांव के लोगों में चिंता व्याप्त है। ग्रामीणों का कहना है कि दोनों दुकानों के एक साथ सटे होने के बावजूद चोरों ने वारदात को बेखौफ अंजाम दिया, जिससे रात्रिकालीन सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं।

दीपक महतो – संस्थापक, छोटानागपुर लाइव
दीपक कुमार महतो पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने का व्यापक अनुभव है। अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने न्यूज़ 11 सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार पत्रों में काम किया है।
वर्तमान में वे छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live) के संस्थापक हैं। इसके माध्यम से वे झारखंड की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों और क्षेत्रीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्वसनीय समाचारों के माध्यम से आम जनता की आवाज को जन-जन तक पहुंचाना है।
वर्तमान पद: संस्थापक, छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live)
अनुभव: 8 वर्ष | प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनि
क मीडिया


