राजनगर में अति गंभीर कुपोषित बच्चों के लिए शिशु शक्ति संवर्धित टीएचआर का शुभारंभ
राजनगर:- कुपोषण के खिलाफ चलाए जा रहे सरकारी प्रयासों के तहत राजनगर प्रखंड में अति गंभीर कुपोषित (SAM) बच्चों के पोषण स्तर में सुधार के उद्देश्य से शिशु शक्ति संवर्धित टेक होम राशन (टीएचआर) योजना का शुभारंभ किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन प्रखंड स्तर पर कृष्णापुर -2,आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 164 में किया गया, जिसमें स्वास्थ्य एवं महिला-बाल विकास विभाग के पदाधिकारी, आंगनबाड़ी सेविका-सहायिका एवं लाभार्थी उपस्थित रहे।


मौके पर उपस्थित अधिकारियों ने बताया कि शिशु शक्ति संवर्धित टीएचआर के माध्यम से अति गंभीर कुपोषित बच्चों को आवश्यक पोषक तत्व उपलब्ध कराए जाएंगे, जिससे उनके शारीरिक और मानसिक विकास को मजबूती मिलेगी। यह पोषक आहार बच्चों के वजन, लंबाई और समग्र स्वास्थ्य में सुधार लाने में सहायक सिद्ध होगा।
बताया जा रहा रहा है राजनगर में कुल 33 कुपोषित बच्चे है,जिन्हें शिशु शक्ति आहार दिया जाना है,वहीं राजनगर प्रखंड में वृद्धि निगरानी सप्ताह मनाया जा रहा है,
कार्यक्रम के दौरान माताओं को बच्चों के संतुलित आहार, स्वच्छता, समय पर टीकाकरण एवं नियमित स्वास्थ्य जांच के महत्व के बारे में भी जानकारी दी गई। अधिकारियों ने आंगनबाड़ी कर्मियों को निर्देश दिया कि चिन्हित कुपोषित बच्चों की नियमित निगरानी करते हुए टीएचआर का सही ढंग से वितरण सुनिश्चित करें।
स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि शिशु शक्ति संवर्धित टीएचआर योजना कुपोषण मुक्त समाज की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जिससे राजनगर प्रखंड के बच्चों का भविष्य सुरक्षित और स्वस्थ बनाया जा सकेगा।
मौके पर जिला समाजिक कल्याण विभाग के प्रभारी पदाधिकारी सुरूचि प्रसाद,सीडीपीओ रीना साहू,प्रखंड विकास पदाधिकारी मलय कुमार,निगरानी में स्टेट से आए विकास सीट,क्षेत्र प्रबंधक सोनू कुमार नंदी,एवं कई संख्या में आंगनबाड़ी सेविका उपस्थित थी।

