Sportsराजनीतिसरायकेला

राजनगर में दो दिवसीय रामदू हांसदा मेमोरियल फूटबॉल प्रतियोगिता का समापन ,खेलों में करियर की असीम संभावनाएं, लक्ष्य तय कर खेलें: चंपाई

राजनगर टाइगर आर्ट्स एन्ड कल्चरल सोसाइटी गमदेसाई राजनगर के तत्वावधान में वुधवार को दो दिवसीय 39वां स्वर्गीय रामदू हांसदा मेमोरियल फूटबॉल प्रतियोगिता का समापन हुआ।

समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि राज्य के पूर्व सीएम व भाजपा नेता चंपाई सोरेन शरीक हुए। चंपाई ने प्रतियोगिता के फाइनल खेल का उद्घाटन फुटबाल को किक मार कर किया। इस दौरान खिलाडियों से परिचय प्राप्त करते हुए कहा कि खिलाडी खेल को करियर की दृष्टिकोण से खेलें। खेल में भी करियर की असीम संभावनाएं हैं।खेल में अनुसाशन जरूरी है। अनुसाशन ही आपको आगे ले जायेगा।

हमारे ग्रामीण क्षेत्र में फूटबॉल एक लोकप्रिय खेल है। ग्रामीण क्षेत्र में खेल प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। बस खिलाड़ियों को उचित मंच की जरुरत है। राजनगर में हर साल आयोजित होने वाले इस प्रतियोगिता में दूर दराज के ग्रामीणों को लुत्फ़ उठाने का अवसर मिलता है। प्रतियोगिता का फ़ाइनल मैच झारखंड टाइगर जादुगोड़ा एवं एसी ब्लैक टेलको के बीच खेला गया। जिसमें जादुगोड़ा 2-0 से विजयी रही। समापन में मुख्य अतिथि चंपाई सोरेन ने विजेता एवं उपविजेता टीमों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। विजेता को एक लाख रूपये तथा उपविजेता को सत्तर हजार रूपये एवं ट्राफी प्रदान किया गया। कार्यक्रम में चंपाई पुत्र बबलू सोरेन, जिप सदस्य मालती देवगम, सुलेखा हांसदा, मुखिया राजो टुडू, नामिता सोरेन, पिंकी बारदा, डोबरो देवगम, हीरालाल सतपथी, जयराम मुर्मू, सामुराम टुडू सहित क्लब के मेंबर उपस्थित थे।

.

Share this news

Deepak Mahato

दीपक महतो – संस्थापक, छोटानागपुर लाइव   दीपक कुमार महतो पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने का व्यापक अनुभव है। अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने न्यूज़ 11 सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार पत्रों में काम किया है।   वर्तमान में वे छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live) के संस्थापक हैं। इसके माध्यम से वे झारखंड की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों और क्षेत्रीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्वसनीय समाचारों के माध्यम से आम जनता की आवाज को जन-जन तक पहुंचाना है।   वर्तमान पद: संस्थापक, छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live)   अनुभव: 8 वर्ष | प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनि क मीडिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *