Newsझारखण्डसरायकेला

राजनगर में गणेश पूजा उत्सव “ओ तूई मां होए मोन भुलाबी रे” के बोल ने भावुक किया जनसैलाब

 

राजनगर/सरायकेला :

श्री श्री गणेश पूजा कमेटी, छोटासीजूलोता गांव में इस वर्ष गणेश पूजा के अवसर पर भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आयोजन में कुन्दन कुमार एंड डांस ग्रुप ने अपनी धमाकेदार प्रस्तुतियों से दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया।

 

कार्यक्रम की शुरुआत पुरुलिया सांग से हुई। मंच पर कुन्दन कुमार और उनकी टीम ने “बेवफा सांग” पर जबरदस्त परफॉर्मेंस दी, जिस पर युवक-युवतियां तालियों और ठुमकों के साथ झूमते नजर आए। वहीं, पायल राजवंगसी ने अपनी सुरीली आवाज और आकर्षक अंदाज से युवाओं को थिरकने पर मजबूर कर दिया।

 

इसी बीच, जब बंगला सांग “ओ तूई मां होए मोन भुलाबी रे” की प्रस्तुति हुई, तो माहौल पूरी तरह बदल गया। गीत के बोल ने दर्शकों को गहराई तक छू लिया और ऑडियंस की आंखें नम हो गईं। कई दर्शक गीत की भावनाओं में डूबकर भावुक हो उठे।

 

इस कार्यक्रम को देखने के लिए न केवल छोटासीजूलोता गांव, बल्कि राजनगर, सरायकेला, खरसावां, जमशेदपुर, पोटका और हाता से भारी संख्या में कुन्दन कुमार के प्रशंसक पहुंचे। वहीं, उड़ीसा के रायरंगपुर और घाटशिला से भी बड़ी संख्या में लोग इस सांस्कृतिक शाम का हिस्सा बनने पहुंचे।

 

मंच के सामने जनसैलाब उमड़ पड़ा और देर रात तक पूरे क्षेत्र में भक्ति और मनोरंजन का अनोखा संगम देखने को मिला।

 

इस कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रतब गोप, भूपति गोप, महावीर गोप, अशोक गोप, शिवा तिवारी, काजल गोप, दीपक गोप समेत समस्त ग्रामीणों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

 

वहीं, खरसावां विधानसभा क्षेत्र के सिनी गांव से पहुंचे कुन्दन कुमार के एक प्रशंसक जगदीश महतो ने कहा— “हम कुन्दन के बहुत बड़े फैन हैं। सोशल मीडिया से जानकारी मिली तो हम खास तौर पर कार्यक्रम देखने पहुंचे।”

 

गांव में उमड़े जनसैलाब ने एक बार फिर यह साबित कर दिया कि गणेश पूजा सिर्फ आस्था और पूजा-अर्चना का ही नहीं, बल्कि कला, संस्कृति और मनोरंजन का भी उत्सव है।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *