HealthLatestNewsNews postझारखण्डसरायकेला

राजनगर में रक्तदान शिविर का आयोजन, 70 यूनिट रक्त संग्रह

राजनगर के तुमूग में युवा मिलन समिति द्वारा आयोजित एक दिवसीय रक्तदान शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने रक्तदान किया। इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य आमोदिनी महतो ने रक्तदान का आह्वान किया और लोगों से रक्तदान करने की अपील की।

 

उन्होंने कहा कि रक्तदान महादान है और हर एक व्यक्ति को रक्तदान करना चाहिए। इस शिविर में युवा मिलन समिति के सदस्यों और स्थानीय लोगों ने भाग लिया।

इस अवसर पर युवा मिलन समिति के संरक्षक शशि भूषण महतो, शिब नाथ महतो, रघु नाथ महतो, दीनबंधु महतो, आशुतोष महतो, आस्तिक महतो, स्वपन कुमार महतो, भूतनाथ महतो, प्रवीण महतो, बासुदेव महतो, लखीचरण महतो, बिपिन बिहारी महतो, तापस कुमार महतो, राजु महतो, राहुल महतो, कुंज बिहारी महतो, अभिजीत महतो, दिवाकर महतो, राकेश महतो, सपन महतो, प्रदीप महतो, रबिन्द्र महतो, दिनेश पात्रो, पवन महतो, मधुसूदन महतो, विश्वजीत महतो, शश्ति पद महतो, संजय महतो, बजरंग पात्रो, सुमित कुमार महतो, घनश्याम महतो, बलदेव महतो, जनता महतो, दैतरी महतो समेत कई लोग मौजूद रहे।

इस आयोजन को सफल बनाने में युवा मिलन समिति के सदस्यों और स्थानीय लोगों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस शिविर में कुल 70 यूनिट रक्त संग्रह किया गया, जो कि एक बड़ी उपलब्धि है।

Share this news

Deepak Mahato

दीपक महतो – संस्थापक, छोटानागपुर लाइव   दीपक कुमार महतो पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने का व्यापक अनुभव है। अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने न्यूज़ 11 सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार पत्रों में काम किया है।   वर्तमान में वे छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live) के संस्थापक हैं। इसके माध्यम से वे झारखंड की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों और क्षेत्रीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्वसनीय समाचारों के माध्यम से आम जनता की आवाज को जन-जन तक पहुंचाना है।   वर्तमान पद: संस्थापक, छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live)   अनुभव: 8 वर्ष | प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनि क मीडिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *