Newsझारखण्डसरायकेला

राजनगर में सात दिवसीय रास मेला धूमधाम से सम्पन्न 

 

राजनगर के कृष्णपुर में श्री श्री रास पूजा कमिटी की ओर से कार्तिक पूर्णिमा के अवसर आयोजित सात दिवसीय रास मेला धूमधाम से सम्पन्न हुआ। मेले के अंतिम दिन कुड़मा में आदिवासी संथाली ड्रामा का प्रदर्शन किया गया। जिसमें दूर दराज से हजारों महिला पुरुष ने आदिवासी ड्रामा का लुत्फ़ उठाया।

 

कृष्णपुर के ग्रामप्रधान विकास कुमार सतपथी ने कहा की कृष्णपुर का रास मेला  कोल्हान ही नहीं पूरे झारखंड का एक प्रसिद्ध मेला है। रास मेला की स्थापना वर्ष 1943 से हुई थी। प्रत्येक वर्ष कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर सात दिवसीय मेला का आयोजन किया जाता है। मेला देखने के लिए आसपास दूर दराज , उड़ीसा , बंगाल, बिहार एवं दूसरे राज्यों से हजारों दर्शकगण आते हैं।

विभिन्न प्रकार के मनोरंजन के साधन बूगी बूगी डांस, झूला,आदिवासी नाटक , इलेक्ट्रिक नाव , झूला, बच्चों के कार , मोटरसाइकिल, कार्टून जम्प, रेलगाड़ी , जादूगर , मीना बाजार, देखने के लिए हजारों की संख्या में दर्शकगण पहुंचे। बच्चों से लेकर तमाम उम्र के लोगों ने झूला में बैठकर आनंद लिया। मेला के सफल संचालन के लिए आयोजक समिति के अध्यक्ष मनमोहन आदित्य , सचिव गणेश आदित्य , कोषाध्यक्ष शंकर कुमार दाश, ग्रामप्रधान विकास कुमार सतपथी, सोना सतपथी, उत्तम कुमार दास, नारायण दास सहित समस्त ग्रामवासियों का योगदान रहा। मेला में सुरक्षा के दृष्टिकोण से चारों तरफ सीसीटीवी कैमरा लगाया गया था। राजनगर पुलिस प्रशासन भी सुरक्षा को लेकर तैनात रही।

Share this news

Deepak Mahato

दीपक महतो – संस्थापक, छोटानागपुर लाइव   दीपक कुमार महतो पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने का व्यापक अनुभव है। अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने न्यूज़ 11 सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार पत्रों में काम किया है।   वर्तमान में वे छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live) के संस्थापक हैं। इसके माध्यम से वे झारखंड की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों और क्षेत्रीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्वसनीय समाचारों के माध्यम से आम जनता की आवाज को जन-जन तक पहुंचाना है।   वर्तमान पद: संस्थापक, छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live)   अनुभव: 8 वर्ष | प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनि क मीडिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *