“राजनगर प्रखंड में किसानों को दिया गया कृषि प्रणाली प्रशिक्षण, 60 किसानों ने लिया भाग”
राजनगर प्रखंड के डुमरडीहा पंचायत भवन में आयोजित तीन दिवसीय कृषि प्रणाली प्रशिक्षण कार्यक्रम का आज समापन हुआ। इस कार्यक्रम में कुल 60 किसानों ने भाग लिया और उन्हें विस्तार से खेती करने के नियम, फसलों के रोगों को नष्ट करने के तरीके और वैज्ञानिक विधि से फसल उत्पादन के बारे में जानकारी दी गई।
प्रशिक्षण में किसानों को फसल सुरक्षा, कीट प्रबंधन, फसल प्रबंधन, जैविक खेती, सूक्ष्म सिंचाई और वैज्ञानिक तरीके से सब्जी खेती के बारे में भी जानकारी दी गई। इसके अलावा, उन्हें टमाटर और आम का आचार बनाने के तरीके के बारे में भी बताया गया।
कार्यक्रम में डुमरडीहा मुखिया निमाई सोरेन, समाजसेवी सुबोध महतो, मनरेगा मेट अकालिया सरदार, पूर्व प्रधानाध्यापक नुनु राम महतो और प्रखंड तकनीकी प्रबंधक जीत वाहन मुर्मू सहित कई अन्य लोग उपस्थित थे।