राजनगर थाना क्षेत्र में सड़क किनारे जामुन के पेड़ पर फांसी के फंदे में लटका मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस
Report- Deepak Mahato

Saraikella/Rajnagar:- ज़िला के राजनगर थाना क्षेत्र के केसरगड़िया में शुक्रवार की सुबह सड़क किनारे जामुन के पेड़ पर फांसी के फंदे में लटका युवक का शव मिला,अहले सुबहा शव के पास ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी.वहीं इसकी सूचना राजनगर पुलिस को दी गई ,पुलिस मौके पर पहुँच कर शव को पेड़ से उतारा और अपने कब्जे में लेकर जाँच में जुट गई है।
सूत्रों के मुताबिक युवक चाईबासा कुम्हारटोली का स्थाई निवासी है जो अपने ससुराल केसर गड़िया में रह रहा था,गुरुवार को ऊपर सिला में मेला लगा हुआ था,शाम को मेला से लौटने के बाद घर मे खाना खाया और किसी बात को लेकर उसकी पत्नी के साथ नोकझोंक हो गई,जिस कारण तनाव में आकर गुरुवार रात्रि में ही युवक ने सड़क किनारे जामुन के पेड़ पर रस्सी का फंदा लगा कर आत्महत्या कर ली है।युवक का नाम बबलू कश्यप है,जिसकी उम्र 32 वर्ष बताई जा रही है।वहीं यह भी जानकारी मिली कि युवक की दो पत्नियां है,पहली पत्नी से 12 साल पहले त्याग हो गया था,जिससे उनका एक बेटी है,वहीं दूसरी पत्नी जो केसरगड़िया की है उसके साथ रह रहा था,जिससे उनका एक बेटा और एक बेटी है।
वहीं घटना स्थल पहुँची पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

दीपक महतो – संस्थापक, छोटानागपुर लाइव
दीपक कुमार महतो पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने का व्यापक अनुभव है। अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने न्यूज़ 11 सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार पत्रों में काम किया है।
वर्तमान में वे छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live) के संस्थापक हैं। इसके माध्यम से वे झारखंड की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों और क्षेत्रीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्वसनीय समाचारों के माध्यम से आम जनता की आवाज को जन-जन तक पहुंचाना है।
वर्तमान पद: संस्थापक, छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live)
अनुभव: 8 वर्ष | प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनि
क मीडिया


