LatestNewsNews postझारखण्डधर्मसरायकेला

राजनगरः झलकडीह तालाब से 84 कलशों में जल लेकर सालबनी हरि मंदिर पहुंची महिलाएं, पुरुष और बच्चीयां।

प्राण प्रतिष्ठा को लेकर निकाली कलश यात्र

राजनगर प्रखंड के सालबनी गांव में नवनिर्मित हरि मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम सोमवार को संपन्न हुआ।

पीले वस्त्र पहनकर महिलाएं, पुरुष और बच्चीयों ने झलकडीह तालाब से पूजा कर कलश यात्रा निकाली।

गाजे-बाजे के साथ श्रद्धालु कलश लेकर सालबनी गांव पहुंचकर मंदिर परिसर में स्थापित किया। इसके बाद ब्राह्मण रबि पांडे ने पूरे विधि- विधान के साथ पूजा कराई।

 

अध्यक्ष- गौरांग महतो, सचिव- राजू महतो, कोषाध्यक्ष- धर्मनाथ महतो एवं समस्त ग्रामवासियों के सहयोग से हरि मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम संपन्न हुआ।

श्री प्रदीप कुमार महतो ने बताया कि आज हरि मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के बाद 12 फरवरी को भव्य हरि संकीर्तन का आयोजन किया जाएगा। जिसमें नेगटासाई,जूडी, बील पोटका, धालभूमगढ़,कांकी और केन्दमुन्डी से छः कीर्तन मंडली शामिल होंगे और 13 फरवरी को धुलौट के साथ हरि संकीर्तन का समापन होगा।

 

इस दौरान भद्रू महतो, सुमन महतो, दिनेश महतो, देवदास महतो, कैलाश महतो, गोविंदो महतो, सुधीर महतो, प्रकाश महतो, आकाश महतो, आनंद महतो,रविंदर महतो, बिहारी महतो, बबलू महतो, कैलाश महतो, पिंटू महतो, धनंजय महतो, कालीचरण, सुमित, परेश, सूरज, आदि ग्रामवासी उपस्थित थे।

Share this news

Deepak Mahato

दीपक महतो – संस्थापक, छोटानागपुर लाइव   दीपक कुमार महतो पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने का व्यापक अनुभव है। अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने न्यूज़ 11 सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार पत्रों में काम किया है।   वर्तमान में वे छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live) के संस्थापक हैं। इसके माध्यम से वे झारखंड की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों और क्षेत्रीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्वसनीय समाचारों के माध्यम से आम जनता की आवाज को जन-जन तक पहुंचाना है।   वर्तमान पद: संस्थापक, छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live)   अनुभव: 8 वर्ष | प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनि क मीडिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *