LatestNewsNews postझारखण्ड

राज्य सरकार का बड़ा फैसला, तदाशा मिश्रा को डीजीपी पद पर दो साल का विस्तार

राज्य सरकार ने एक अहम और चौंकाने वाला प्रशासनिक निर्णय लेते हुए तदाशा मिश्रा को पुलिस महानिदेशक के पद पर बने रहने का अवसर दिया है। इसके लिए झारखंड पुलिस महानिदेशक सह पुलिस महानिरीक्षक नियुक्ति नियमावली 2025 में संशोधन किया गया है। 29 दिसंबर को नियमों में बदलाव करते हुए सरकार ने यह स्पष्ट किया कि अब डीजीपी रैंक में छह माह तक कार्यरत रहे आईपीएस अधिकारियों को भी दो वर्षों का सेवा विस्तार दिया जा सकता है।

नए संशोधित प्रावधान के तहत ही तदाशा मिश्रा को अगले दो साल के लिए डीजीपी पद पर नियुक्त किया गया है। इससे पहले वह प्रभारी डीजीपी के रूप में कार्य कर रही थीं और 31 दिसंबर को सेवानिवृत्त होने वाली थीं। अनुराग गुप्ता को डीजीपी पद से हटाए जाने के बाद सरकार ने तीन महीने पहले उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी थी।

तदाशा मिश्रा के संभावित रिटायरमेंट को देखते हुए प्रशासनिक गलियारों में नए डीजीपी के नाम को लेकर चर्चाएं तेज थीं। प्रशांत सिंह और एमएस भाटिया को इस पद का प्रबल दावेदार माना जा रहा था। हालांकि, सरकार के इस फैसले ने सभी अटकलों पर विराम लगा दिया है और साफ कर दिया है कि फिलहाल पुलिस महकमे की कमान तदाशा मिश्रा के हाथों में ही रहेगी।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *