रामनवमी पर हेंसल में आस्था का सैलाब, बजरंगबली मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़

रामनवमी के पावन अवसर पर हेंसल स्थित बजरंगबली मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही मंदिर परिसर में भक्तों का तांता लगा रहा, जहां लोगों ने पूरे श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ बजरंगबली की पूजा-अर्चना की।


मंदिर को आकर्षक तरीके से सजाया गया था, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। जय श्रीराम और बजरंगबली के जयकारों से पूरा इलाका गूंजता रहा। श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजा कर अपने परिवार की सुख-समृद्धि और शांति की कामना की।

पूरे आयोजन के दौरान शांति और सौहार्द का माहौल देखने को मिला। पूजा-अर्चना के सफल आयोजन में बजरंगबली पूजा कमेटी के अध्यक्ष गोपाल सरकार, आनंद साहू,विनोद ज्योतिषी, जामिनि महाकुड़,उज्ज्वल मोदक,अशोक मिस्त्री, भोलानाथ गोप,रविकांत गोप और ग्रामीणों की अहम भूमिका रही, जिन्होंने व्यवस्थाओं को सुचारू रूप से संभाला।
रामनवमी के इस पावन अवसर पर हेंसल में आस्था, भक्ति और अनुशासन का अद्भुत संगम देखने को मिला, जिसने पूरे क्षेत्र को आध्यात्मिक ऊर्जा से भर दिया।

