Newsझारखण्डसरायकेला

रामनवमी से पहले अवैध शराब पर कार्रवाई, राजनगर में तीन चुलाई अड्डे ध्वस्त

 

सरायकेला-खरसावां जिले में आगामी रामनवमी पर्व को लेकर प्रशासन ने अवैध शराब के खिलाफ सख्त रुख अपनाया है। उपायुक्त के निर्देश पर अधीक्षक उत्पाद के नेतृत्व में राजनगर थाना क्षेत्र के हनमत बेड़ा गांव के जंगलों में छापामारी अभियान चलाया गया।

छापामारी के दौरान अवैध महुआ शराब बनाने के तीन चुलाई अड्डों को ध्वस्त कर दिया गया। मौके से करीब 1400 किलोग्राम जावा महुआ बरामद कर नष्ट किया गया, जबकि 110 लीटर महुआ चुलाई शराब जब्त की गई।

अभियान के दौरान आरोपी फरार हो गए। बरामदगी के बाद फरार अभियुक्तों के खिलाफ उत्पाद अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि पर्व-त्योहार के मद्देनजर अवैध शराब के निर्माण और बिक्री पर लगातार नजर रखी जा रही है तथा इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *