JamshedpurNewsझारखण्ड

रामनवमी शांतिपूर्ण संपन्न होने पर पुलिस का सम्मान,सुन्दरनगर थाना प्रभारी अजीत मुण्डा बोले—जनता के सहयोग से ही संभव हुआ सफल आयोजन…  

 

 

 

श्रीनिवास अखाड़ा समिति सुन्दरनगर के तत्वावधान में रामनवमी पर्व को शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए स्थानीय पुलिस के प्रति आभार प्रकट किया गया। आयोजित कार्यक्रम में समिति के सदस्यों ने प्रशासनिक अधिकारियों के सहयोग की सराहना करते हुए आभार प्रकट किये,

इस दौरान रामनवमी जुलूस को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने और उत्कृष्ट कार्य के लिए सुन्दरनगर थाना प्रभारी अजीत कुमार मुण्डा एवं उपनिरीक्षक मिथुन स्वर्णकार को श्रीनिवास अखाड़ा समिति सुन्दरनगर की ओर से सम्मानित किया गया,समिति के सदस्यों ने उन्हें अंगवस्त्र ओढ़ाकर सम्मानित करते हुए कहा कि उनकी सक्रियता और कड़ी मेहनत से पूरे शहर में शांति और व्यवस्था बनी रही।

श्रीनिवास अखाड़ा समिति सुन्दरनगर के लाइसेंसी संतन कुमार ओझा ने कहा कि थाना प्रभारी के सहयोग से ही इतने बड़े आयोजन को सफलतापूर्वक संपन्न कराया जा सका। उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन दिन-रात मुस्तैद रहकर श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करते रहे, जिसके लिए वे धन्यवाद के पात्र हैं। थाना प्रभारी ने अपने दल बल के साथ इलाके में गश्त करते रहे। जिसके फलस्वरूप शांतिपूर्ण ढंग से रामनवमी पूजन और विसर्जन जुलुस संपन्न हो गया।

 

थाना प्रभारी अजीत कुमार मुण्डा ने सम्मान के लिए श्रीनिवास अखाड़ा समिति सुन्दरनगर एवं नगरवासियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि रामनवमी जैसे बड़े धार्मिक आयोजन को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराना पुलिस के लिए एक चुनौतीपूर्ण जिम्मेदारी होती है। यह सफलता सिर्फ पुलिस प्रशासन की नहीं, बल्कि शहरवासियों,आयोजकों और सभी समितियों के सहयोग का परिणाम है। सभी लोगों ने अनुशासन और आपसी भाईचारे का परिचय दिया, जिससे पर्व शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो सका। हमारा प्रयास रहता है कि हर नागरिक खुद को सुरक्षित महसूस करे.

 

मौके पर संरक्षक पप्पु कुमार वर्मा,शैलेन्द्र सिंह,अमित मोदी,रामकृष्णा मिश्रा,सुभाष सिंह,भवेश प्रसाद,कंचन ओझा,उज्जवल पाठक, सोनू सोनी, कृष्णा वर्मा, मदन मिश्रा सहित समिति के कई सदस्य उपस्थित थे।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *