Newsझारखण्ड

रांची में बड़ा खुलासा: चीनी साइबर ठगों के 7 एजेंट गिरफ्तार, करोड़ों की ठगी का था प्लान!

रांची में चीनी साइबर ठगों के एजेंट गिरफ्तार

 

रांची के जगन्नाथपुर इलाके में स्थित एक होटल से सीआईडी की साइबर टीम ने 7 लोगों को गिरफ्तार किया है। ये लोग डिजिटल अरेस्ट और फर्जी निवेश योजनाओं के नाम पर लोगों को ठगने का काम कर रहे थे।

 

सीआईडी को गुप्त सूचना मिली थी कि एक होटल में साइबर ठगों का गिरोह ठगी की योजना बना रहा है। इसके बाद साइबर थाना की टीम ने छापेमारी कर गिरोह के 7 सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया।

 

जांच में पता चला कि ये सभी लोग चीनी साइबर अपराधियों के लिए काम करते थे। ये लोग देशभर से म्यूल बैंक खाते इकट्ठा कर चीनी गिरोह को देते थे। इसके बाद WhatsApp और Telegram के जरिए APK फाइल भेजी जाती थी, जिससे लोगों के फोन में बैंक से जुड़ी जानकारी चीनी सर्वर पर भेजी जा सके।

 

गिरफ्तार लोगों के पास से 12 मोबाइल, 1 सिम, 14 एटीएम कार्ड और 60 म्यूल बैंक खातों की जानकारी बरामद की गई है। सीआईडी के अनुसार, देशभर में इस गिरोह के खिलाफ 68 से ज्यादा साइबर ठगी की शिकायतें दर्ज हैं।

 

गिरफ्तार लोगों की पहचान बिहार और मध्य प्रदेश के निवासी के रूप में हुई है। सीआईडी ने इस मामले में आगे की जांच शुरू कर दी है और चीनी साइबर अपराधियों के नेटवर्क को तोड़ने के लिए काम कर रही है।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *