LatestNewsNews postझारखण्ड

रांची पुलिस का बड़ा खुलासा : पाकिस्तान से मंगवाए हथियार, प्रिंस खान–सुजीत सिन्हा गिरोह बेनकाब

रांची पुलिस ने संगठित अपराध पर बड़ी कार्रवाई करते हुए एक ऐसे गिरोह का पर्दाफाश किया है, जो व्यापारियों से वसूली और धमकी में शामिल था। पुलिस ने इस गिरोह से जुड़े चार अपराधियों को हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है। जांच में पता चला है कि कुख्यात अपराधी प्रिंस खान और सुजीत सिन्हा ने मिलकर “कोयलांचल शांति सेना” नामक संगठन बनाया था। इसी नाम के सहारे रांची और आसपास के इलाकों में व्यापारियों से जबरन धन वसूला जा रहा था।

 

पुलिस को जांच में यह भी जानकारी मिली कि गिरोह के पास जो हथियार मिले हैं, वे पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए मंगवाए गए थे। इन्हीं हथियारों का इस्तेमाल हाल में डोरंडा क्षेत्र में हुई हवाई फायरिंग में किया गया था।

 

वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने बताया कि गिरोह के सरगना लगातार फोन कॉल के माध्यम से व्यापारियों को धमकाकर वसूली करते थे। गिरफ्तार अपराधी इसी नेटवर्क का हिस्सा हैं, जो हथियारों की आपूर्ति और धन उगाही का काम देखते थे।

 

रांची पुलिस अब अंतरराष्ट्रीय सप्लाई चेन की जांच में जुटी है। अधिकारियों का कहना है कि आने वाले दिनों में इस पूरे नेटवर्क से जुड़े और कई नाम सामने आ सकते हैं।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *