कुल 18 राउंड में होगी रांची लोकसभा की गिनती
रांची: रांची लोकसभा सीट के लिए पंडरा बाजार समिति में मतगणना केन्द्र बनाया गया है। रांची लोकसभा क्षेत्र से कुल 27 उम्मीदवार अपना भाग्य आजमा रहे थे। मतगणना केंद्र में सुरक्षा के दृष्टिकोण से बीएसएफ सीआरपीएफ सहित जिला पुलिस की तैनाती की गई है।

3 प्रवेश द्वार बनाए गए है, और सभी प्रवेश द्वार पर बल की तैनाती होगी जांचोपरांत ही सभी लोग प्रवेश कर सकेंगे। जिनके पास केन्द्र पर जाने के लिए चुनाव आयोग द्वारा निर्गत पास नही होगा वो मतगणना स्थल नही जा सकेंगे। रांची लोकसभा के 6 विधानसभा का कुल 139 टेबल बनाया गया है। वहीं कुल 18 राउंड में गिनती पूरी की जाएगी। सुबह 08 बजे से मतगणना शुरू होगी।

दीपक महतो – संस्थापक, छोटानागपुर लाइव
दीपक कुमार महतो पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने का व्यापक अनुभव है। अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने न्यूज़ 11 सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार पत्रों में काम किया है।
वर्तमान में वे छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live) के संस्थापक हैं। इसके माध्यम से वे झारखंड की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों और क्षेत्रीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्वसनीय समाचारों के माध्यम से आम जनता की आवाज को जन-जन तक पहुंचाना है।
वर्तमान पद: संस्थापक, छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live)
अनुभव: 8 वर्ष | प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनि
क मीडिया


