Newsझारखण्ड

रांची में मेडिकल छात्रा से दुष्कर्म मामला: फिल्मी अंदाज में पीछा कर 3 आरोपी गिरफ्तार, एक फरार की तलाश जारी

रांची: मेडिकल छात्रा के साथ नशीला पदार्थ देकर दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह मामला लालपुर थाना कांड संख्या 66/26 के तहत दर्ज किया गया था।

घटना 13 अप्रैल 2026 को पीड़िता के बयान के आधार पर सामने आई थी, जिसके बाद पुलिस ने गंभीरता को देखते हुए विशेष जांच टीम का गठन किया। वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश और नगर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में आईपीएस साक्षी जमुआर के नेतृत्व में टीम ने तेजी से कार्रवाई शुरू की।

जांच के दौरान सूचना मिली कि आरोपी पश्चिम बंगाल की ओर भागने की कोशिश कर रहे हैं। इसके बाद पुलिस टीम ने पीछा कर खड़गपुर रेलवे स्टेशन के पास से दो मुख्य आरोपियों मो. दानिश और मो. फहद मल्लिक को गिरफ्तार किया। वहीं, एक महिला आरोपी ओली विश्वकर्मा को रांची के जगन्नाथपुर इलाके से पकड़ा गया।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार तीनों आरोपियों की उम्र लगभग 26 से 27 वर्ष के बीच है और उनसे पूछताछ जारी है। मामले में शामिल एक अन्य आरोपी शादाब अभी फरार है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस ने भरोसा जताया है कि उसे भी जल्द पकड़ लिया जाएगा।

Share this news