Uncategorized

राष्ट्रीय पेसा महोत्सव में झारखंड कबड्डी टीम का प्रदर्शन, पश्चिमी सिंहभूम की दो महिला खिलाड़ी शामिल

 

 

चाईबासा(प्रकाश कुमार गुप्ता): पंचायती राज मंत्रालय, भारत सरकार के आयोजन में 23 और 24 दिसंबर 2025 को आंध्र प्रदेश में राष्ट्रीय पेसा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इस महोत्सव में झारखंड कबड्डी टीम भी भाग लेगी।

 

झारखंड टीम में पश्चिमी सिंहभूम जिले की दो महिला खिलाड़ी सीनी बानरा और हीरामनि माहली शामिल हैं। कोल्हान प्रभारी श्यामल दास ने बताया कि झारखंड टीम में कोल्हान से कुल चार महिला खिलाड़ी चयनित हुए हैं, जिनमें पश्चिमी सिंहभूम से दो और पूर्वी सिंहभूम से दो खिलाड़ी शामिल हैं। उन्होंने कहा कि सभी खिलाड़ी आंध्र प्रदेश में बेहतर प्रदर्शन कर कोल्हान और झारखंड का नाम रोशन करेंगे।

 

जिला अध्यक्ष राहुल तिवारी ने इस अवसर पर कहा कि अब महिला खिलाड़ी भी पुरुष खिलाड़ियों के समान झारखंड टीम में जगह बनाकर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रही हैं। उन्होंने दोनों खिलाड़ियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

 

इस अवसर पर जिला सचिव अनु पूर्ति, उपाध्यक्ष कृष चक्रवर्ती, सहसचिव दुर्योधन पान, कोषाध्यक्ष उर्मिला होनहागा, अशोक सिरका, उज्जवल पाठक और लक्ष्मण महतो ने भी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी।

 

खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग के अनुसार झारखंड टीम 20 दिसंबर को रांची से आंध्र प्रदेश के लिए रवाना होगी।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *