“रिजल्ट का इंतजार खत्म! आज जारी होगा झारखंड बोर्ड 10वीं का रिजल्ट”
झारखंड बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2025 आज जारी होगा। छात्र अपना रिजल्ट jac.jharkhand.gov.in और (लिंक उपलब्ध नहीं है) पर दोपहर 12:30 बजे से ऑनलाइन चेक कर सकते हैं। रिजल्ट की औपचारिक घोषणा स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के मंत्री रामदास सोरेन करेंगे।

छात्रों को अपना रिजल्ट देखने के लिए जैक की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा और अपना रोल कोड और रोल नंबर दर्ज करना होगा। पिछले वर्ष 90.39 प्रतिशत छात्र उत्तीर्ण हुए थे, और इस वर्ष भी बेहतर परिणाम की उम्मीद की जा रही है। झारखंड बोर्ड की मैट्रिक परीक्षा 11 फरवरी से 9 मार्च 2025 तक आयोजित की गई थी, जिसमें राज्यभर के कुल 4.33 लाख छात्र-छात्राएं शामिल हुए थे।

दीपक महतो – संस्थापक, छोटानागपुर लाइव
दीपक कुमार महतो पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने का व्यापक अनुभव है। अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने न्यूज़ 11 सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार पत्रों में काम किया है।
वर्तमान में वे छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live) के संस्थापक हैं। इसके माध्यम से वे झारखंड की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों और क्षेत्रीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्वसनीय समाचारों के माध्यम से आम जनता की आवाज को जन-जन तक पहुंचाना है।
वर्तमान पद: संस्थापक, छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live)
अनुभव: 8 वर्ष | प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनि
क मीडिया


