“र्मिजाडीह में मकान तोड़ने के मामले पर आदिवासी प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त से की मुलाकात, उच्च स्तरीय जांच के आदेश”
जमशेदपुर 5 अगस्त 2025 को राजकीय शोक की अवधि में, पूर्वी सिंहभूम जिले के र्मिजाडीह गांव में निर्माणाधीन मकान तोड़े जाने का मामला अब गंभीर रूप ले चुका है। बताया जा रहा है कि यह मकान अंचल कार्यालय एवं टाटा स्टील के कर्मचारियों द्वारा ध्वस्त किया गया था।


आज, यानी 19 अगस्त 2025 को, इस घटना को लेकर आदिवासी मूलवासियों का एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त पूर्वी सिंहभूम से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने एडीसी और उपायुक्त को घटना की पूरी जानकारी विस्तार से दी।
मामले की गंभीरता को देखते हुए उपायुक्त ने उच्च स्तरीय जांच के आदेश जारी कर दिए हैं।
प्रतिनिधिमंडल में मुख्य रूप से हरमोहन महतो, नारान महतो, मंगल सिंह सरदार, राकेश सिंह सरदार और शंभु सिंह शामिल थे।

