LatestNewsझारखण्डराजनीति

Ruling party MLAs boarded a chartered plane-सत्तापक्ष के विधायक रांची एयरपोर्ट पहुंचकर चार्टेड प्लेन में सवार

Ranchi- हैदराबाद जाने के लिए सत्तापक्ष के विधायक रांची एयरपोर्ट पहुंचकर चार्टेड प्लेन में सवार हो चुके हैं। सभी विधायक अलग-अलग दल में 2 प्लेन में तैयार हैं लेकिन उड़ान नहीं भर सके हैं। दरअसल, खराब मौसम और कोहरे की वजह से प्लेन को एटीसी से उड़ान भरने की इजाजत नहीं मिली है।

एक तस्वीर भी सामने आई है जिसमें फ्लाइट के भीतर विधायक नजर आ रहे हैं। तस्वीरों में दुमका विधायक और हेमंत सोरेन के छोटे भाई बसंत सोरेन, कोलेबिरा विधायक नमन बिक्सल कोंगाड़ी के साथ नजर आ रहे हैं। बता दें कि विधायक पूरे दिन सर्किट हाउस में रूके थे। राजभवन की ओर से सरकार गठन के मसले पर और वक्त मांगने के बाद विधायकों को हैदराबाद शिफ्ट करने का फैसला किया गया। विधायकों को बस से एयरपोर्ट पहुंचाया गया।

Share this news

Deepak Mahato

दीपक महतो – संस्थापक, छोटानागपुर लाइव   दीपक कुमार महतो पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने का व्यापक अनुभव है। अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने न्यूज़ 11 सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार पत्रों में काम किया है।   वर्तमान में वे छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live) के संस्थापक हैं। इसके माध्यम से वे झारखंड की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों और क्षेत्रीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्वसनीय समाचारों के माध्यम से आम जनता की आवाज को जन-जन तक पहुंचाना है।   वर्तमान पद: संस्थापक, छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live)   अनुभव: 8 वर्ष | प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनि क मीडिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *