रोटरी क्लब चाईबासा ने गुंडीमुंडी गांव में किया कंबल वितरण
चाईबासा: ठंड के बढ़ते प्रकोप से लोगों को राहत दिलाने के उद्देश्य से रोटरी क्लब चाईबासा की ओर से गुंडीमुंडी गांव में निशुल्क कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में ग्रामीणों के बीच कंबल बांटे गए, जिससे जरूरतमंद लोगों को ठंड से बचाव में सहायता मिल सके।


कार्यक्रम के दौरान रोटरी क्लब की सचिव हिना ठक्कर ने बताया कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य गरीब और जरूरतमंद लोगों को सर्दी के मौसम में राहत पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि रोटरी क्लब सामाजिक दायित्वों के तहत समय-समय पर इस तरह के सेवा कार्य करता रहता है।
रोटरी क्लब चाईबासा के अध्यक्ष विकास दोदराजका ने जानकारी दी कि यह सेवा कार्यक्रम रुंगटा संस प्राइवेट लिमिटेड के सौजन्य से संपन्न हुआ। उन्होंने प्रायोजक संस्था का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके सहयोग से इस प्रकार के जनकल्याणकारी कार्य संभव हो पाते हैं।
कंबल वितरण कार्यक्रम के दौरान रोटरी क्लब के कई सदस्य उपस्थित रहे। इनमें रो देवजयानी डे, रो सुशील मूंधड़ा, मदन गुप्ता, सुनीत खीरवाल, महेश खत्री, अभिषेक दोदराजका, सोनी ओझा तथा निलेश कुमार प्रमुख रूप से शामिल थे। सभी सदस्यों ने ग्रामीणों से संवाद कर उन्हें ठंड से बचाव के लिए जागरूक भी किया।
ग्रामीणों ने रोटरी क्लब एवं रुंगटा संस प्राइवेट लिमिटेड के प्रति आभार व्यक्त करते हुए इस पहल की सराहना की।

