Senior citizens paid tribute to Mahatma Gandhi-वरिष्ठ नागरिकों ने गांधी घाट प्रांगण में महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि,शिवपूजन सिंह,डॉक्टर रागिनी भूषण और अन्नी अमृता समेत अन्य रहे मौजूद
जमशेदपुर-महात्मा गांधी की पुण्य तिथि के मौके पर जमशेदपुर के गांधी घाट के प्रांगण में वरिष्ठ नागरिक एकत्रित हुए और गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित क, .इस कार्यक्रम में वरिष्ठ नागरिक मंच के अध्यक्ष शिवपूजन सिंह,मंच से जुड़े अभय सिंह,मुन्ना चौबे, साहित्यकार डाॅ रागिनी भूषण, पत्रकार सह जमशेदपुर पश्चिम की भावी उम्मीदवार अन्नी अमृता मौजूद रही।

मौक़े पर सभी लोगों ने गांधी जी की मूर्ति पर माल्यार्पण किया और दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि दी, उसके बाद डाॅ रागिनी भूषण और अन्नी अमृता ने ‘दे दी हमें आजादी बिना खड्ग बिना ढाल,साबरमती के संत तूने कर दिया कमाल’ गीत गाए। मंच से जुड़े सत्यनारायण ने ‘ऐ मेरे प्यारे वतन’ गाकर सबको भावुक कर दिया इसके साथ सभी अन्य सदस्यों ने देशभक्ति की कविताएं सुनाईं.
मंच के अध्यक्ष शिवपूजन सिंह ने मौके पर कहा कि 1947में गांधी जी के नेतृत्व में जन आंदोलन हुआ जिसके फलस्वरूप बगैर हथियार उठाए आजादी मिल गई क्योंकि जनता जाग गई थी, वहीं अन्नी अमृता ने अपने संबोधन में कहा “गांधी कभी मरा नहीं करते…वे हर उस शख्स के बीच मौजूद हैं जो अन्याय के खिलाफ बिना हथियार उठाए बिना हिंसा किए लड़ रहा है, ये जो मुद्दों को लेकर हम धरना देते हैं, ये जो हम पैदल मार्च करते हैं यही तो गांधीगिरी है….जब जब हम अन्याय के आगे घुटने टेकेंगे गांधी जी हमें हमारा हक याद दिलाएंगे….” अन्नी ने कहा कि आज की पीढ़ी ‘गांधीगिरी’ शब्द का इस्तेमाल करती है, पुरानी पीढ़ी ‘गांधी के सिद्धांत’ शब्द कहती है पर भाव तो एक ही है और वह है बगैर हिंसा अन्याय के खिलाफ आवाज उठाना है।

दीपक महतो – संस्थापक, छोटानागपुर लाइव
दीपक कुमार महतो पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने का व्यापक अनुभव है। अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने न्यूज़ 11 सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार पत्रों में काम किया है।
वर्तमान में वे छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live) के संस्थापक हैं। इसके माध्यम से वे झारखंड की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों और क्षेत्रीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्वसनीय समाचारों के माध्यम से आम जनता की आवाज को जन-जन तक पहुंचाना है।
वर्तमान पद: संस्थापक, छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live)
अनुभव: 8 वर्ष | प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनि
क मीडिया


