रोटरी क्लब ने सदर अस्पताल के रोगियों के बीच किया फलों का वितरण
चाईबासा(प्रकाश कुमार गुप्ता): रोटरी क्लब चाईबासा के तत्वावधान में स्थानीय सदर अस्पताल के विभिन्न वार्डों में भर्ती रोगियों के बीच फलों का वितरण किया गया। यह कार्यक्रम स्व. सांवर प्रसाद दोदराजका की स्मृति में आयोजित किया गया।


सदर अस्पताल के प्रबंधक आशीष कुमार ने रोटरी क्लब के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि क्लब के सदस्य प्रत्येक माह रोगियों के बीच फलों का वितरण करते हैं, जो समाज के प्रति मानवीय सहभागिता और कर्तव्य भावना को दर्शाता है। उन्होंने इसे सभी के लिए प्रेरणादायक बताया।
रोटरी क्लब के अध्यक्ष विकास दोदराजका ने कहा कि रोटरी क्लब अपने सामाजिक दायित्वों के निर्वहन के लिए प्रतिबद्ध है और आगे भी समुदाय से जुड़ी ऐसी योजनाओं को निरंतर आगे बढ़ाता रहेगा।
क्लब की सचिव हीना ठक्कर ने बताया कि रोटरी क्लब पिछले छह माह से प्रत्येक महीने सदर अस्पताल के मरीजों के बीच फलों का वितरण कर रहा है। यह सेवा कार्यक्रम स्व. सांवर प्रसाद दोदराजका की स्मृति में आयोजित किया जा रहा है।
फल वितरण कार्यक्रम में रोटरी क्लब के सदस्य कृष्ण कुमार दोदराजका, सुनीत खीरवाल, दीपक प्रसाद, रितेश मुंदड़ा, शीतल मुंदड़ा के साथ सामाजिक कार्यकर्ता नीलेश कुमार, प्रतीक दोदराजका तथा सदर अस्पताल के ओम प्रकाश सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

