LatestNewsNews postझारखण्डराजनीति

Dhanbad news केन्दुआ में इंडिया गठबंधन कि बैठक हुआ संपन्न

Dhanbad (kumar ashok )रविवार को केन्दुआ करकेन्द के प्रबुद्ध कार्यकर्ता इंडिया गठबंधन की बैठक केन्दुआ मे सम्पन्न हुई जिसमे गठबंधन मे शामिल नेताओ एवं कार्यकर्ताओ ने एक स्वर मे कांग्रेस आलाकमान से वर्तमान झारखण्ड के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री को धनबाद लोकसभा से उम्मीदवार बनाने की मांग की है उपस्थित लोगो ने कहा कि जलेश्वर महतो ने ही मंत्री रहते मैथन जलपूर्ति योजना को धनबाद के प्यासे लोगो की प्यास बुझाने का काम किया है.

आगे इन्होने कहा कि कार्यकारी अध्यक्ष का घर हो या ऑफिस कार्यकर्ताओ के लिए दरवाजा हमेशा खुला रहता है कांग्रेस हाईकमान को रायपुर और उदयपुर की सभा मे लिए गए ऐतिहासिक फैसले पर अमल करना चाहिए और धनबाद से श्री महतो को उम्मीदवार घोषित कर अपने निर्णय को साबित करे क्योकि धनबाद लोकसभा के अस्तिव से 2019 तक किसी पिछडा और न किसी स्थानीय को कांग्रेस उम्मीदवार बनाया है हम सभी लोग पार्टी हाइकमान से मांग करते है.

आसन्न लोक सभा मे जलेश्वर महतो को धनबाद से टिकट देकर पुरानी मिथ्था को तोडकर इतिहास लिखने का कार्य करे बैठक मे मुख्य रूप से श्रीराम चौरसिया संजय जायसवाल चन्द्रदेव यादव नवीन पासवान अवधेश पासवान सेवालाल सोनकर विशाल राउत विट्टू सिंह गणेश पासवान प्रमोद यादव मोती पासवान धर्म पासवान आदि लोग मौजूद थे.

Share this news

Deepak Mahato

दीपक महतो – संस्थापक, छोटानागपुर लाइव   दीपक कुमार महतो पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने का व्यापक अनुभव है। अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने न्यूज़ 11 सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार पत्रों में काम किया है।   वर्तमान में वे छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live) के संस्थापक हैं। इसके माध्यम से वे झारखंड की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों और क्षेत्रीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्वसनीय समाचारों के माध्यम से आम जनता की आवाज को जन-जन तक पहुंचाना है।   वर्तमान पद: संस्थापक, छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live)   अनुभव: 8 वर्ष | प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनि क मीडिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *