LatestNewsझारखण्डराजनीतिसरायकेला

Sad demise of Jharkhand agitators Motilal Pradhan- मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन के करीबी एवं झारखंड आंदोलनकारी मोतीलाल प्रधान का दुःखद निधन

Saraikella:- मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन के करीबी व झारखंड आंदोलनकारी नेता मोतीलाल प्रधान का 65 वर्ष की उम्र में शुक्रवार को दुःखद निधन हो गया। उनका TMH में इलाज के दौरान रात करीब 1:30 बजे देहांत हो गया। वे अपने पीछे पत्नी, दो बेटी व एक बेटा छोड़ गए। दोनों बेटी की शादी हो चुकी है।

देहांत की खबर के बाद परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। आज उनके सव को TMH से अपने पैतृक आवास लाया गया। जहां तमाम JMM के नेतागण समेत मुख्यमंत्री चंपई सोरेन के पुत्र सामोल सोरेन और बबलू सोरेन पहुँचे, जिसके बाद राम नाम सत्य है के जयघोष से उनके सव को समसान ले जया गया और पारंपरिक तारीक से मुखाग्नि दी गई।


मौक़े पर मजूद JMM ज़िला संयुक्त सचिव नेबू प्रधान ने कहा माननीय मुख्यमंत्री चंपई सोरेन क आदेशानुसार हर प्रयास किया गया लेकिन हम उन्हें बचा नहीं पाए, पार्टी के लिए हेमसा व संघर्षरत रहे अंतिम साँस तक वो झारखंडवासियों के हक़ अधिकार के लिए लड़ते रहे। दादा से व बहुत क़रीब थे उनके मुख्यमंत्री बनने की खबर सुनकर उन्हें बेहद ख़ुशी हुई वही जिस तरह पूर्व सीएम हेमंत सोरेन को फसाया गया उसको लेकर व बेहद चिंतित थे।

बता दें कि मोतीलाल प्रधान गम्हरिया प्रखंड के ईटागढ़ पंचायत के तिरिलडीह गांव निवासी थे। वह लम्बे समय से बीमार चल रहे थे और टीएमएच में वेंटीलेटर में थे, बीते दिन सीएम चंपाई सोरेन उन्हें टीएमएच देखने भी गए थे और डॉक्टरों को बेहतर इलाज देने का निर्देश दिए थे।मोतीलाल की निधन की खबर से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ उठी।

मौक़े पर CM के मित्र नलिन महतो, JMM ज़िला अध्यक्ष डॉ सुबेंधु महतो, केंद्र सदस्य अजीत प्रधान, केंद्रीय सदस्य गोपाल महतो,आदित्यपुर नगर अध्यक्ष दीपक मंडल, नगर उपाध्यक्ष प्रमेश्वर प्रधान, माणिक गोप, उत्तम गोराई समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Share this news

Deepak Mahato

दीपक महतो – संस्थापक, छोटानागपुर लाइव   दीपक कुमार महतो पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने का व्यापक अनुभव है। अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने न्यूज़ 11 सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार पत्रों में काम किया है।   वर्तमान में वे छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live) के संस्थापक हैं। इसके माध्यम से वे झारखंड की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों और क्षेत्रीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्वसनीय समाचारों के माध्यम से आम जनता की आवाज को जन-जन तक पहुंचाना है।   वर्तमान पद: संस्थापक, छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live)   अनुभव: 8 वर्ष | प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनि क मीडिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *