LatestNewsNews postझारखण्डसरायकेला

सड़क पर अवैध पार्किंग किए दर्जनों बाइक को उठा-उठाकर कर थाना ले गई पुलिस, काटा फाइन

सड़क पर खड़ी वाहनों के खिलाफ पुलिस का चला डंडा, बाइक चलाकों में हड़कंप

 

राजनगर:- हाता चाईबासा मुख्य मार्ग पर राजनगर बाजार में सड़क पर दोनों ओर लावारिश हालात में जहां-तहाँ वाहन खड़े करने वालों पर राजनगर पुलिस का डंडा चला। थाना प्रभारी अमिश कुमार के नेतृत्व में सोमवार को पुलिस ने सड़क पर अवैध पार्किंग के खिलाफ विशेष अभियान चलाया। पुलिस ने ऊपर बाजार से लेकर नीचे बाजार तक सड़क पर खड़े दर्जनों दो पहिया वाहनों को जब्त किया और वाहन में लाद कर राजनगर थाना ले आयी। कई वाहन सड़क पर हैंडल लॉक किया हुआ मिला, जिनसे सड़क में आवागमन में बाधित हो रही थी।

वैसे बाइकों को पुलिस उठा उठाकर वाहन में लाद कर थाना ले गई। इस दौरान एक बिना नंबर प्लेट की पुरानी बाइक को भी पुलिस ने जब्त किया। थाना प्रभारी अमिश कुमार ने कहा कि हाता चाईबासा मुख्य मार्ग काफी व्यस्ततम सड़कों में से एक है। इस पर प्रतिदिन हजारों छोटे बड़े वाहन गुजरते हैं। भीड़ भाड़ वाले क्षेत्र में अक्सर बाइक व कार चालक अपने वाहनों को सड़क के ऊपर पार्क कर इधर उधर चले जाते हैं। कई वाहनों का हैंडल लॉक रहता है। ऐसे में बाजार पर सड़क संकीर्ण हो जाती है। जिससे दुर्घटनाएं घटने क़ी प्रबल संभावना रहती है। इसलिए पुलिस यह अभियान लगातार चलाएगी और सड़क पर अवैध पार्किंग करने वाले वाहनों को जब्त करते हुए फाइन काटा जायेगा। थाना प्रभारी ने कहा कि राजनगर-जुगसलाई मार्ग के साहू क्लोनी में भी सड़क पर अतिक्रमण कर दुकानें सजने क़ी शिकायत मिल रही है। वहाँ भी विशेष अभियान चलाकर अतिक्रमण मुक्त करते हुए फाइन काटा जायेगा।

Share this news

Deepak Mahato

दीपक महतो – संस्थापक, छोटानागपुर लाइव   दीपक कुमार महतो पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने का व्यापक अनुभव है। अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने न्यूज़ 11 सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार पत्रों में काम किया है।   वर्तमान में वे छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live) के संस्थापक हैं। इसके माध्यम से वे झारखंड की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों और क्षेत्रीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्वसनीय समाचारों के माध्यम से आम जनता की आवाज को जन-जन तक पहुंचाना है।   वर्तमान पद: संस्थापक, छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live)   अनुभव: 8 वर्ष | प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनि क मीडिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *