Newsझारखण्ड

सड़क सुरक्षा को लेकर सरायकेला मोड़ पर ड्रिंक एंड ड्राइव जांच अभियान  

 

चाईबासा(प्रकाश कुमार गुप्ता): सड़क सुरक्षा अभियान के तहत रविवार को मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सरायकेला मोड़ के पास ड्रिंक एंड ड्राइव के खिलाफ विशेष जांच अभियान चलाया गया। यह अभियान मुफस्सिल थाना प्रभारी विनोद कुमार के नेतृत्व में ब्रेथ एनालाइजर मशीन के माध्यम से किया गया।

 

अभियान के दौरान दोपहिया और चारपहिया वाहनों की सघन जांच की गई। वाहन चालकों की शराब सेवन की जांच ब्रेथ एनालाइजर से की गई और नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई की गई। पुलिस पदाधिकारियों ने वाहन चालकों को शराब पीकर वाहन नहीं चलाने की सख्त हिदायत दी और सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने की अपील की।

 

इस मौके पर जिला परिवहन विभाग के अधिकारी भी मौजूद थे। उनके साथ अन्य पुलिस पदाधिकारी और जवान भी अभियान में शामिल रहे।

 

अधिकारियों ने बताया कि सड़क दुर्घटनाओं पर रोक लगाने और लोगों में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से यह अभियान चलाया जा रहा है।

 

पुलिस प्रशासन ने आम लोगों से अपील की कि वे वाहन चलाते समय हेलमेट और सीट बेल्ट का प्रयोग करें, शराब पीकर वाहन न चलाएं और निर्धारित गति सीमा का पालन करें। पुलिस ने कहा कि सड़क सुरक्षा सभी की जिम्मेदारी है और इस तरह के जांच अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे, ताकि दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके और लोगों की जान सुरक्षित रह सके।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *