साईं सरस्वती इंग्लिश स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई दीपावली
साईं सरस्वती इंग्लिश स्कूल, डांगरडीहा हेंसल के प्रांगण में शुक्रवार को दीपावली का पर्व बड़े हर्षोल्लास और पारंपरिक उल्लास के साथ मनाया गया। पूरा विद्यालय परिसर दीपों की रोशनी और खुशियों से जगमगा उठा।

कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ हुई। विद्यालय की सचिव श्रीमती जयंती शांता, प्रधानाध्यापक श्री रंजीत कुमार, समन्वयिका श्रीमती किरनजीत कौर, जानकी श्रेष्ठ एवं विद्यालय के अन्य शिक्षकों ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

इस अवसर पर सचिव श्रीमती जयंती शांता ने छात्रों को दीपावली के महत्व और धन की देवी माता लक्ष्मी की आराधना के भावार्थ से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि दीपावली अंधकार से प्रकाश की ओर, असत्य से सत्य की ओर बढ़ने का प्रतीक है। उन्होंने सभी छात्रों और शिक्षकों को दीपावली की शुभकामनाएं भी दीं।
विद्यालय परिसर में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। रंगोली, दीप सज्जा और समूह गीत जैसे कार्यक्रमों ने माहौल को उल्लासमय बना दिया।

कार्यक्रम में विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं — नीतू कौर, अन्नपूर्णा चंद्रा, संध्या, सोनी, मैरी, सुचित्रा, ज्योति, श्रुति, अभिजीत सर, संदीप सर, आनंद सर, प्रियंका, रिचा, आस्था, नीता, मधुमिता, रोमा, सुधा, राखी, पल्लवी, प्रिति और जगजीत — ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और बच्चों को शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम के अंत में प्रधानाध्यापक श्री रंजीत कुमार ने विद्यार्थियों को दीपावली के पावन पर्व पर साफ-सफाई, पर्यावरण संरक्षण और सद्भावना का संदेश देते हुए उन्हें जिम्मेदार नागरिक बनने की प्रेरणा दी।
विद्यालय परिसर देर तक दीपों की रोशनी और बच्चों की मुस्कुराहट से आलोकित रहा।

दीपक महतो – संस्थापक, छोटानागपुर लाइव
दीपक कुमार महतो पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने का व्यापक अनुभव है। अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने न्यूज़ 11 सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार पत्रों में काम किया है।
वर्तमान में वे छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live) के संस्थापक हैं। इसके माध्यम से वे झारखंड की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों और क्षेत्रीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्वसनीय समाचारों के माध्यम से आम जनता की आवाज को जन-जन तक पहुंचाना है।
वर्तमान पद: संस्थापक, छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live)
अनुभव: 8 वर्ष | प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनि
क मीडिया


