JamshedpurNewsझारखण्ड

संत फ्रांसिस डि सेल्स स्कूल का 25वां वार्षिकोत्सव समारोह धूमधाम से मनाया गया

 

 

सरायकेला: संत फ्रांसिस डि सेल्स स्कूल सरायकेला का 25 वां वार्षिकोत्सव धूमधाम से हर्षोल्लासपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर समारोह की अध्यक्षता करते हुए स्कूल के प्रिंसिपल फादर एल्विन जोसेफ ने समस्त विद्यालय परिवार को 25वें वार्षिकोत्सव की हार्दिक बधाई देते हुए विद्यालय के चंहुमुखी विकास कि ईश्वर से कामना की।

 

समारोह में बतौर विशिष्ट अतिथि के.वी. जोसेफ एवं सम्मानित अतिथि के तौर पर रेवरेंस फादर तेलोस्फर बिलुंग, पूर्व प्राचार्य फादर एंथनी, फादर अनिल जॉर्ज, फादर पीटर, फादर दीपक किंडो, बिशप सान्त्वन के अलावा जेवियर स्कूल सीनी, जेवियर स्कूल चाइबासा, चक्रधरपुर, जेवियर स्कूल गम्हरिया के फादर, ब्रदर एवं सिस्टर उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में सरायकेला नगर पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी तथा समाजसेवी सह अधिवक्ता जलेस कवि मौजूद रहे। विशिष्ट अतिथि के.वी जोसेफ ने अपने संबोधन में कहा कि विद्यालय किसी भी समाज और देश की रीढ़ होती है। इस दृष्टिकोण से यह विद्यालय लगातार 25 वर्षों से शिक्षा का अलख जगह रहा है। और कितने ही छात्र यहां से शिक्षित होकर महत्वपूर्ण पदों पर अपनी सेवा देश को दे रहे हैं।

इसके लिए उन्होंने विद्यालय के संस्थापक, पूर्व प्राचार्यों, उप प्राचार्यों एवं शिक्षक शिक्षिकाओं को धन्यवाद देते हुए विद्यालय के और अधिक विकसित बनने की कामना की। मौके पर आचार्य छऊ नृत्य विचित्रा के सुकांत आचार्य एवं टीम के निर्देशन में स्कूली बच्चों ने मनमोहक सरायकेला छऊ नृत्य की प्रस्तुति दी। साथ ही स्कूली बच्चों ने मन मोह लेने वाला रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति कर उपस्थित अतिथियों और अभिभावक गणों का मन मोह लिया। विद्यालय के समस्त शिक्षक शिक्षिकाओं ने समारोह के सफल संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *