Newsझारखण्डसरायकेला

सीएससी दिवस पर सीएससी संचालक को दिल्ली में किया गया सम्मानित   

 

 

ईचागढ़ – सरायकेला-खरसावां जिला के ईचागढ़ प्रखंड के सितु मिलन चौक के सीएससी संचालक अत्री कुमार पाण्डेय को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया। बुधवार को देश के राजधानी नई दिल्ली में डिजिटल इंडिया के दस वर्ष पूर्ण होने पर यह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में देश के गृह मंत्री अमित शाह, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव,मंत्री जितिन प्रसाद आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे। वही सीएससी संचालक अत्री कुमार पाण्डेय के द्वारा हजारों नागरिकों को बीमा,एनपीएस,ऋण माफी आवेदन,पैन कार्ड,आधार सुधार का लाभ प्रदान किया गया। उन्होंने बैंक ऑफ़ इंडिया में दो हजार से अधिक नागरिकों के जन धन खाते खुलवाए है। इस दौरान उन्होंने 40 करोड़ रुपये से ज्यादा का लेन देन किया है। उनके इसी कार्य को देखते हुए उन्हें दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया था और सम्मानित किया गया। उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए क्षेत्र के लोग बधाई दे रहे है।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *