JamshedpurNewsझारखण्ड

सीजीपीसी ने युवा पत्रकार चरणजीत सिंह को बनाया प्रेस प्रवक्ता, हॉउस में किया गया सम्मानित

जमशेदपुर: सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (सीजीपीसी) ने खासमहल निवासी युवा पत्रकार चरणजीत सिंह को प्रेस प्रवक्ता की जिम्मेदारी सौंपी है। शनिवार को प्रधान भगवान सिंह की अध्यक्षता में आयोजित कोर कमेटी की बैठक में यह निर्णय लिया गया। इसके बाद सीजीपीसी हाउस में उन्हें शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर प्रधान भगवान सिंह ने कहा कि कमेटी को पूरा विश्वास है कि चरणजीत सिंह अपनी ईमानदारी, समर्पण और सेवा भावना के साथ कमेटी की गतिविधियों एवं सामाजिक-धार्मिक कार्यों को मीडिया के माध्यम से संगत तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाएंगे। उन्होंने कहा कि कमेटी का उद्देश्य केवल सेवा कार्य करना ही नहीं, बल्कि उन कार्यों को समाज तक पहुंचाना भी है, ताकि अधिक से अधिक लोग “सरबत दा भला” के मिशन से जुड़ सकें।

महासचिव अमरजीत सिंह एवं गुरचरण सिंह बिल्ला ने कहा कि चरणजीत सिंह पिछले करीब 20 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हैं और समाज को आईना दिखाने का कार्य करते रहे हैं। ऐसे में सिख समाज में उनकी नई जिम्मेदारी भी महत्वपूर्ण होगी।

वहीं, चरणजीत सिंह ने कमेटी के प्रति आभार जताते हुए आश्वासन दिया कि वह मर्यादा का पालन करते हुए अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी निष्ठा के साथ करेंगे।

मौके पर वरीय उपाध्यक्ष सुखविंदर सिंह राजू, परविंदर सिंह सोहल, सुरेंद्र सिंह शिंदे, जसवंत सिंह जस्सू, सुखदेव सिंह बिट्टू, कोषाध्यक्ष गुरनाम सिंह बेदी, सरबजीत सिंह ग्रेवाल समेत अन्य सदस्य उपस्थित थे।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *