Newsझारखण्ड

सेरेंगसिया घाटी के वीर शहीदों को शहीद दिवस पर दी गई श्रद्धांजलि   

 

 

चाईबासा(प्रकाश कुमार गुप्ता): शहीद दिवस के अवसर पर सेरेंगसिया घाटी स्थित वीर शहीदों की स्मृति में श्रद्धा सुमन अर्पण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व भाजपा मंडल अध्यक्ष लेबेया लागुरी ने किया। इस मौके पर भाजपा नेता जे बी तुबिद सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

श्रद्धांजलि अर्पण के दौरान जे बी तुबिद ने कहा कि सेरेगसिया घाटी एक पुण्य भूमि है। इसी धरती से आदिवासी समाज के आंदोलनकारियों ने अंग्रेजों के खिलाफ संघर्ष किया था। अंग्रेजी हुकूमत के विरुद्ध लड़ते हुए कई वीरों ने अपने प्राण न्योछावर किए। उन्होंने कहा कि आज उन्हीं शहीदों की स्मृति में श्रद्धांजलि दी जा रही है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे अपने इतिहास को याद रखें और उससे प्रेरणा लें। आदिवासी समाज ने कभी गुलामी स्वीकार नहीं की और अंग्रेजों के खिलाफ कई लड़ाइयां लड़ीं, जो इतिहास के पन्नों में दर्ज हैं।

 

कार्यक्रम में प्रताप कटियार महतो, भाजपा मंडल अध्यक्ष लेबेया लागुरी, हाटगमरिया मंडल अध्यक्ष बृजमोहन चातोंबा, महेंद्र लागुरी, पूजा समिति के अध्यक्ष राजू लागुरी, चंद्रमोहन तियु, झींकपानी मंडल अध्यक्ष दिलीप कुमार महतो उर्फ पप्पू महतो, जयकिशन बिरुली, निरेश देवगम, तरुण सवैयां, अनिल दास, लेबेया खंडाईत, सिदम लागुरी, सुमित सहित अनेक कार्यकर्ता शामिल हुए।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *