वार्ड नंबर 21 से सुशील सिंह के नामांकन में उमड़ा जनसैलाब

चाईबासा(प्रकाश कुमार गुप्ता): चाईबासा नगर निकाय चुनाव 2026 के तहत वार्ड नंबर 21 से वार्ड पार्षद प्रत्याशी सुशील सिंह के नामांकन के दौरान उत्साहपूर्ण माहौल देखने को मिला।


नामांकन के अवसर पर मोहल्ले वासियों की भारी भीड़ उमड़ी और जनसमर्थन साफ तौर पर नजर आया।
नामांकन जुलूस के दौरान बड़ी संख्या में महिलाएं सुशील सिंह के साथ मौजूद रहीं। महिलाएं और स्थानीय लोग नारे लगाते हुए नामांकन स्थल तक पहुंचे। पूरे क्षेत्र में चुनावी माहौल और उत्साह बना रहा। स्थानीय नागरिकों ने इसे जनभागीदारी का प्रतीक बताया।
सुशील सिंह ने नामांकन के बाद कहा कि उन्हें क्षेत्र की जनता का भरपूर समर्थन मिल रहा है।
उन्होंने कहा कि यदि जनता ने मौका दिया तो वार्ड में मूलभूत सुविधाओं को मजबूत किया जाएगा। साफ-सफाई, सड़क, नाली, पेयजल और स्ट्रीट लाइट जैसी समस्याओं का समाधान उनकी प्राथमिकता होगी।
उन्होंने महिलाओं की भागीदारी को अहम बताते हुए कहा कि वार्ड के विकास में महिलाओं की भूमिका महत्वपूर्ण है और उनके सुझावों को प्राथमिकता दी जाएगी।
नामांकन के दौरान शांति व्यवस्था बनी रही। समर्थकों की उपस्थिति से यह साफ हो गया कि वार्ड नंबर 21 में चुनावी मुकाबला रोचक होने जा रहा है।
सुशील सिंह के नामांकन के साथ ही वार्ड में चुनावी गतिविधियां और तेज हो गई हैं।

