NewsSportsझारखण्ड

शांति जूनियर्स प्री स्कूल में मनाया गया वार्षिक खेलकूद दिवस 

 

 

चाईबासा(प्रकाश कुमार गुप्ता): शांति जूनियर्स प्री स्कूल, चाईबासा में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी वार्षिक खेलकूद दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रगान के साथ किया गया।

 

इस अवसर पर मुख्य अतिथि महिला कॉलेज, चाईबासा की सहायक प्रोफेसर डॉ. अर्पित सुमन टोप्पो उपस्थित रहीं। नन्हे-मुन्ने बच्चों ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। मुख्य अतिथि ने दीप प्रज्वलित कर खेलकूद दिवस का उद्घाटन किया। उनके साथ गुरमुख सिंह खोखर, परमिंदर कौर खोखर एवं रौनक सिंह खोखर भी मौजूद थे। अतिथियों का स्वागत संबोधन सेंटर हेड परमिंदर कौर खोखर ने किया।

अपने संबोधन में डॉ. अर्पित सुमन टोप्पो ने कहा कि बच्चों को सभ्य, शिक्षित और जिम्मेदार नागरिक बनाने में शिक्षकों और विद्यालयों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। उन्होंने कहा कि प्री स्कूल स्तर पर बच्चों को पढ़ाना एक चुनौतीपूर्ण कार्य है, जहां खेलकूद के माध्यम से बच्चों को सीखने के लिए प्रेरित किया जाता है। उन्होंने अभिभावकों से बच्चों के साथ स्नेहपूर्वक व्यवहार करने और उन्हें समझाने पर जोर दिया।

खेलकूद प्रतियोगिताओं में बच्चों ने उत्साह के साथ भाग लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। स्कूल के हरे-भरे खेल मैदान में विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं, जिनमें कई बच्चों ने प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

मुख्य अतिथि ने बच्चों को पुरस्कार प्रदान किए। साथ ही अभिभावकों के लिए आयोजित खेल प्रतियोगिता में विजेता दो महिला अभिभावकों को भी सम्मानित किया गया। इस अवसर पर गुरमुख सिंह खोखर ने मुख्य अतिथि को प्रतीक चिह्न भेंट किया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में शिक्षिकाएं रसिका सोरेन, स्वाति सोनकर, अंकिता गुप्ता, केयरटेकर सुमित्रा, विजय एवं देवेन का सहयोग रहा। मंच संचालन शिक्षिका अंकिता गुप्ता ने किया, जबकि रौनक सिंह खोखर ने धन्यवाद ज्ञापन किया।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *