शहीद ग्राम मातकमबेड़ा में फुटबॉल टूर्नामेंट, 1 सितंबर को 24 टीमों के बीच होगा रोमांचक मुकाबला
राजनगर। शहीद ग्राम मातकमबेड़ा में बीर डीबा किशुन मेमोरियल सोसाइटी की बैठक सोमवार को संपन्न हुई, जिसमें आगामी 1 सितंबर 2025 को एक दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट आयोजित करने का निर्णय लिया गया। टूर्नामेंट में कुल 24 टीमें भाग लेंगी। टीमों के लिए एंट्री शुल्क ₹2500 निर्धारित किया गया है।


आयोजकों के अनुसार विजेता टीम को ₹20,000 का प्रथम पुरस्कार, उपविजेता को ₹15,000, तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली टीम को ₹8,000 तथा चतुर्थ स्थान पर आने वाली टीम को भी ₹8,000 का पुरस्कार दिया जाएगा। इसके अलावा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को व्यक्तिगत पुरस्कार भी प्रदान किए जाएंगे।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में परिवहन मंत्री दीपक बिरवा उपस्थित रहेंगे। विशिष्ट अतिथि के तौर पर सांसद जोबा माझी, कृष्णा बास्के, कालीपद सोरेन, समाजसेवी गोपाल महतो और आंदोलनकारी रूद्र महतो शिरकत करेंगे। आयोजन के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए जाएंगे।
आयोजकों ने खेल प्रेमियों, ग्रामीणों और युवा खिलाड़ियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने और आयोजन को सफल बनाने की अपील की है। इस आयोजन की तैयारी में सभी ग्रामीणों का विशेष सहयोग रहा।

