श्री राम सनातन समिति द्वारा राम नवमी को लेकर किया गया प्रेस वार्ता

ईचागढ़- श्रीराम सनातन समिति चांडिल अनुमंडल की पत्रकार-वार्ता चांडिल स्थित होटेल राहूल प्लेस में समिति के अध्यक्ष आकाश महतो की अध्यक्षता में संपन्न हुयी।


पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुये समिति के अध्यक्ष आकाश महतो ने कहा कि रामनवमी के शुभअवसर पर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी आगामी 27 मार्च 2026 दिन शुक्रवार दोपहर 2 बजे से श्रीराम सनातन समिति चांडिल अनुमंडल कमिटी के द्वारा भव्य व विशाल शोभायात्रा निकाली जाएगी, जिसकी सारी तैयारी हो चुकी है। पूरे गाजे-बाजे, ढोल नगाड़ों के साथ हजारों की संख्या में रामभक्त नौजवान साथी, मातायें-बहनें हाथों में भगवा ध्वज लेकर एक साथ शोभायात्रा में शामिल होंगे।
समिति के महामंत्री विमलेश मंडल ने कहा कि शोभायात्रा में आकर्षक झांकियां होगी जो शोभायात्रा की शोभा बढ़ाएगी।
समिति के सचिव छोटू प्रमाणिक ने इस शोभायात्रा में सभी सनातनियों को शामिल होने की अपील की।
प्रेसवार्ता में समिति के महामंत्री विमलेश मंडल, कोषाध्यक्ष सूरज मिश्रा, उपाध्यक्ष सजल कर्मकार, मंत्री राहूल नाग, मीडिया प्रभारी जगदीश पोद्दार, सोशल मीडिया प्रभारी उदित गुप्ता, शंभू मोदक, जयसूर्या, मल्लिकार्जुन दुबे समेत दर्जनों समिति के सदस्य मौजूद थे।


