श्रीनाथ कॉलेज ऑफ एजुकेशन में मनाई गई रविंद्र जयंती
जमशेदपुर के श्रीनाथ कॉलेज ऑफ एजुकेशन में गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर की 164वीं जयंती मनाई गई। इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि समाजसेवी अल्पना भट्टाचार्य थीं। दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई।


महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने स्वागत भाषण, नृत्य नाटक और पावरपॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से टैगोर के जीवन के महत्वपूर्ण क्षणों को प्रस्तुत किया। महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. भाव्या भूषण ने श्रीमती अल्पना भट्टाचार्य को पुष्प गुच्छ और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
श्रीमती अल्पना भट्टाचार्य ने रवींद्रनाथ टैगोर के जीवन और शैक्षिक दर्शन पर प्रकाश डाला और कहा कि शैक्षिक संस्थानों को उनके आदर्शों का अनुकरण करना चाहिए। उन्होंने कहा कि पढ़ाई प्रकृति में करवाई जाए तो बच्चे अधिक सीख पाने में सक्षम होंगे।
कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने अनेक प्रकार के नृत्य, गान और नाटक प्रस्तुत किए। इस अवसर पर सहायक प्राध्यापक और बड़ी संख्या में बीएड और डीएलएड के विद्यार्थी उपस्थित थे।

