Newsझारखण्ड

सोनिया गांधी के बयान पर भाजपा नेता रमेश हांसदा का पलटवार, कहा- देश से माफी मांगें सोनिया गांधी

 

 

कांग्रेस नेत्री सोनिया गांधी द्वारा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को अपमानित करने पर भाजपा नेता रमेश हांसदा ने कड़ा आपत्ति जताई है। उन्होंने कहा कि सोनिया गांधी का बयान देश के 10 करोड़ आदिवासियों का अपमान है और उन्हें देश से माफी मांगनी चाहिए।

 

रमेश हांसदा ने कहा कि द्रौपदी मुर्मू ने अपने संघर्ष से उस मुकाम तक पहुंची हैं जहां वे आज हैं। यह कांग्रेस का खैरात नहीं है, बल्कि उनकी अपनी मेहनत का नतीजा है।

 

उन्होंने आगे कहा कि सोनिया गांधी ने राष्ट्रपति को कमजोर कहकर पूरे देश के आदिवासियों को कमजोर की संज्ञा दी है। यह कांग्रेस का वही रवैया है जिसने आजादी के दूसरे दिन ही आदिवासियों पर गोली चलवाई थी। आदिवासी समाज इसे कभी भुला नहीं सकता।

 

रमेश हांसदा ने चेतावनी दी कि अगर सोनिया गांधी ने माफी नहीं मांगी तो इसका अंजाम बहुत बुरा होगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के इसी रवैया के चलते आज कांग्रेस देश की मुख्य धारा की राजनीति से बाहर हो गई है।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *