सरायकेला: आदित्यपुर नगर निगम वार्ड 6 में सनातन पाल का धुआंधार जनसंपर्क अभियान, नामो पाड़ा में हुई बैठक
इसी क्रम में गम्हरिया के नामो पाड़ा स्थित काड़ा काटा मंदिर परिसर में एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे। इस दौरान चुनाव चिह्न की जानकारी दी गई और वार्ड के सर्वांगीण विकास को लेकर विस्तृत रणनीति पर चर्चा की गई।



सनातन पाल ने कहा कि वार्ड 6 के विकास के लिए सड़क, नाली, पेयजल, स्वच्छता और प्रकाश व्यवस्था को प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने स्थानीय समस्याओं के त्वरित समाधान और पारदर्शी कार्यशैली का भरोसा दिलाया।

बैठक में उपस्थित लोगों ने सकारात्मक प्रतिक्रिया देते हुए अभियान का समर्थन किया और वार्ड के विकास में सहयोग का आश्वासन दिया। कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।

