सरायकेला गांधी जयंती के अवसर पर सीनी पंचायत भवन में स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से सरायकेला के अनुमंडल पदाधिकारी सदानंद महतो उपस्थित थे। इस दौरान पूरे सीनी बाजार में स्वच्छता अभियान चलाते हुए रैली निकाली गई। एसडीओ सदानंद महतो ने स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के तहत अपने हाथों में झाड़ू लिए साफ सफाई की और अभियान का समापन किया। एसडीओ महतो ने कहा की स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम बहुत ही महत्वपूर्ण कार्यक्रम है। ऐसे आयोजनों से लोगों से स्वच्छता के प्रति जागरूकता आती है और सीखते भी है कि हम अपने आसपास को स्वच्छ कैसे रखें। उन्होंने सभी लोगों से साफ सफाई व स्वच्छता के प्रति जागरूक होने की अपील की।



एसडीओ ने कहा सीनी के लोग स्वच्छता की ओर आगे बढे और बीमारी से दूर रहे। सीनी की मुखिया जयंती मुर्मू ने कहा की हम लोग पंचायत स्तर पर स्वच्छता पर आगे अच्छा काम करने जा रहे हैं हर जगह गंदगी का निस्तारण हो इसकी व्यवस्था हम लोग पंचायत के तरफ से कर रहे हैं। युवा जागृति स्वावलंबन संघ के सचिव राजेश सिंहदेव ने कहा कि मेरा भारत मेरा युवा भारत यह कार्यक्रम पिछले 15 दिनों से लेकर चल रहा है। गांधी जी ने कहा था की स्वच्छता जीवन का अभिन्न अंग है इसे हर एक व्यक्ति को स्वत बनाना चाहिए साथ ही अहिंसा जीवन का अमूल्य धरोहर है हर एक व्यक्ति को प्रेम शब्द से प्रेरणा लेनी चाहिए। उन्होंने गांधी जी के विचारों से लोगों को अवगत कराया।
जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा ने कहा गांधी जी ने देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व जीवन अर्पित कर दिया उन्हें आज हम याद करते हैं उन्हीं के बताए गए मार्ग पर सभी चले तो यह देश बेहतर से बेहतर की ओर चला जाएगा। मौके पर मनोज शर्मा,रामप्रकाश महतो,राम पुकार शर्मा समेत अन्य उपस्थित थे।


