सरायकेला-खरसावां में 31 दिसंबर को आयोजित होगा रोजगार शिविर
सरायकेला-खरसावां जिले में 31 दिसंबर 2024 को मॉडल कैरियर सेंटर सह जिला नियोजनालय में एक रोजगार शिविर का आयोजन किया जाएगा। इस शिविर में जिले की प्रतिष्ठित संस्थाओं द्वारा विभिन्न पदों पर नियुक्त करने हेतु युवाओं का चयन किया जाएगा।

जिला नियोजन पदाधिकारी श्री आलोक कुमार तोपनो ने बताया कि इस शिविर में इंफिनिटी इंडस्ट्रियल पार्क प्राइवेट लिमिटेड और श्रीउनहत ऑटो कंपोनेंट्स प्राइवेट लिमिटेड सहित अन्य नियोजकों द्वारा युवाओं का चयन किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि चयनित अभ्यर्थियों को कंपनी द्वारा सम्मानजनक वेतन का भुगतान किया जाएगा, साथ ही उन्हें अन्य सुविधाएं भी प्रदान की जाएंगी।
इस शिविर में भाग लेने के लिए अभ्यर्थियों की उम्र 23 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए और शैक्षणिक योग्यता न्यूनतम आईटीआई, डिप्लोमा व इंजीनियरिंग उतीर्ण होनी चाहिए।
जिला नियोजन पदाधिकारी ने जिले के सभी योग्य अभ्यर्थियों से आह्वान किया कि वे इस शिविर में अधिक से अधिक संख्या में भाग लें और रोजगार के अवसर प्राप्त करें।
अधिक जानकारी के लिए मॉडल कैरियर सेंटर सह जिला नियोजनालय, सरायकेला-खरसावां में कार्यालय अवधि में संपर्क किया जा सकता है।

दीपक महतो – संस्थापक, छोटानागपुर लाइव
दीपक कुमार महतो पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने का व्यापक अनुभव है। अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने न्यूज़ 11 सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार पत्रों में काम किया है।
वर्तमान में वे छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live) के संस्थापक हैं। इसके माध्यम से वे झारखंड की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों और क्षेत्रीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्वसनीय समाचारों के माध्यम से आम जनता की आवाज को जन-जन तक पहुंचाना है।
वर्तमान पद: संस्थापक, छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live)
अनुभव: 8 वर्ष | प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनि
क मीडिया


