Newsझारखण्डसरायकेला

सरायकेला में 108 एम्बुलेंस कर्मियों का कार्य बहिष्कार, विभिन्न मांगों को लेकर हड़ताल शुरू  

 

 

सरायकेला: सरायकेला खरसावां जिले के 108 एम्बुलेंस कर्मियों ने अपनी विभिन्न उचित मांगों को लेकर मंगलवार, 17 जून 2025 से कार्य बहिष्कार शुरू कर दिया है। इसकी लिखित सूचना जिला मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी, सम्मान फाउंडेशन के मुख्य कार्यालय, उपायुक्त, एनआरएचएम रांची, मुख्यमंत्री और झारखंड के मुख्य सचिव को दी गई है।कर्मियों का कहना है कि फरवरी 2025 से झारखंड 108 एम्बुलेंस संचालन संस्था सम्मान फाउंडेशन द्वारा बिना नियुक्ति पत्र के आपातकालीन सेवाएं ली जा रही हैं।

कर्मचारियों ने कई समस्याओं का जिक्र किया, जिनमें पहचान पत्र की कमी, वाहनों का समय पर मरम्मत न होना, विलंब से मानदेय भुगतान, ऑफ-रोड वाहनों के बहाने मानदेय कटौती, ईपीएफ, ईएसआईसी, दुर्घटना और जीवन बीमा का अभाव, साथ ही झारखंड सरकार के श्रम विभाग द्वारा निर्धारित श्रेणी-आधारित मानदेय न मिलना शामिल है।कर्मियों ने कहा, “इन समस्याओं के बावजूद हमने कर्तव्यनिष्ठा से काम किया, लेकिन मजबूरन हमें कार्य बहिष्कार का रास्ता चुनना पड़ा।” उन्होंने प्रशासन से मार्गदर्शन और मांगों पर न्याय की गुहार लगाई है।जिले में कुल 14 कार्यरत एम्बुलेंस हैं, जबकि 3 एम्बुलेंस खराब होने के कारण बंद हैं। कुल 72 कर्मचारी (ईएमटी और पायलट) इस हड़ताल में शामिल हैं।इस हड़ताल से जिले की आपातकालीन चिकित्सा सेवाओं पर असर पड़ सकता है। प्रशासन और सम्मान फाउंडेशन की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। कर्मियों ने उम्मीद जताई कि उनकी मांगों पर जल्द ध्यान दिया जाएगा।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *