LatestNewsNews postझारखण्डराजनीतिसरायकेला

सरायकेला में एनडीए को बड़ा झटका आजसू जिलाध्यक्ष सचिन महतो ने थामा झामुमो का दामन, कहा हेमंत सोरेन के कार्यों से प्रभावित हुआ,

लालटू महतो ने सीएम हेमंत के समक्ष पार्टी में कराया जॉइन 

 

सरायकेला : सरायकेला खरसावां जिला में एनडीए को बड़ा झटका लगा है। आजसू के जिलाध्यक्ष सचिन महतो ने शुक्रवार को झामुमो का दामन थाम लिया।

सचिन महतो को उनके साथी व कुड़मी सेना के अध्यक्ष लालटू महतो ने झामुमो में इंट्री कराया। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पार्टी का पट्टा पहना कर सचिन का पार्टी में स्वागत किया। उनके साथ कई कार्यकर्ता भी झामुमो में शामिल हुए। झामुमो में शामिल होने के बाद सचिन महतो ने कहा कि वे हेमंत सोरेन के विकास कार्यों एवं गरीबों के लिए किए गए जनकल्याणकारी योजनाओं से प्रभावित हुए।

सचिन ने कहा कि झामुमो माटी की पार्टी है। झारखंड आंदोलन की से उपजी पार्टी है। इसलिए झारखंड को सर्वांगीण विकास झामुमो ही कर सकती है। हेमंत सोरेन ने राज्य की गरीब जनता के लिए बहुत अच्छा काम किया है। इसलिए हेमंत सोरेन को दुबारा मुख्यमंत्री बनाने के लिए हमलोग सरायकेला में कड़ी मेहनत करेंगे और जिले के सभी तीन सीटों पर जीत दिलाने का काम करेंगे। उन्होंने कहा कि सरायकेला-खरसावां जिले में आजसू का कोई वजूद नहीं है। वहीं लालटू महतो ने कहा कि मिलकर हम झारखंड मुक्ति मोर्चा को मजबूत करेंगे। उन्होंने सभी आदिवासी मुलवासियों से एकजुट होकर झामुमो की सरकार फिर से बनाने के लिए झामुमो प्रत्याशियों को भारी मतों से जीताने की अपील की है।

Share this news

Deepak Mahato

दीपक महतो – संस्थापक, छोटानागपुर लाइव   दीपक कुमार महतो पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने का व्यापक अनुभव है। अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने न्यूज़ 11 सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार पत्रों में काम किया है।   वर्तमान में वे छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live) के संस्थापक हैं। इसके माध्यम से वे झारखंड की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों और क्षेत्रीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्वसनीय समाचारों के माध्यम से आम जनता की आवाज को जन-जन तक पहुंचाना है।   वर्तमान पद: संस्थापक, छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live)   अनुभव: 8 वर्ष | प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनि क मीडिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *