सरायकेला में जेएलकेएम पार्टी के पूर्व प्रत्याशी प्रेम मार्डी ने आमोदिनी महतो के ससुर जी को दी श्रद्धांजलि!
प्रेम मार्डी ने आमोदिनी महतो के ससुर जी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उनकी आत्मा को शांति मिले। उन्होंने आमोदिनी महतो और उनके परिवार के सदस्यों को इस दुखद समय में धैर्य और साहस बनाए रखने के लिए प्रेरित किया।
आमोदिनी महतो ने प्रेम मार्डी को धन्यवाद दिया और कहा कि उनकी उपस्थिति ने उन्हें बहुत सांत्वना दी। उन्होंने कहा कि प्रेम मार्डी की संवेदनशीलता और सहानुभूति ने उन्हें इस दुखद समय में बहुत सहारा दिया है। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष (युवा मोर्चा) रोहित महतो, अनिता महतो, प्रभांशु महतो, संजय महतो सिष्टोपति महतो , अर्जुन महतो,सुजय प्रमाणिक ,सुमित महतो,देवराज महतो,खोकन महतो सहित कई लोग मौजूद थे।
