Newsझारखण्डसरायकेला

सरायकेला: मनोज चौधरी ने अभिभावक-शिक्षक गोष्ठी में शिक्षा स्तर सुधार पर दी दिशा-निर्देश

सरायकेला। शिक्षा के स्तर को बेहतर बनाने और छात्रों की उपस्थिति बढ़ाने के उद्देश्य से स्थानीय मुख्यमंत्री उत्कृष्ट उच्च विद्यालय में अभिभावक एवं शिक्षक गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में नगर पंचायत के नवनिर्वाचित अध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में वार्ड पार्षद सुषमा तियु और स्कूल की प्रधानाध्यापक अंबिका प्रधान के साथ शिक्षक वासुदेव महतो और अन्य शिक्षक भी मौजूद थे।

मनोज चौधरी ने अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों पर समय दें और उनके शिक्षा और आचरण पर ध्यान दें। उन्होंने छात्रों से कहा कि आपके माता-पिता आपसे प्यार करते हैं, इसलिए अगली बैठक में उन्हें साथ लाना न भूलें।

छात्रों की कम उपस्थिति को देखते हुए उन्होंने शिक्षकों से कहा कि सभी क्लास टीचर अपने क्लास के बच्चों के अभिभावकों से संवाद करें और कार्य दिवसों में छात्रों की उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए पहल करें।

कार्यक्रम में बच्चों ने स्वागत गीत और नाटिका के माध्यम से मनमोहक प्रस्तुति दी। नवनिर्वाचित अध्यक्ष की पहल से अभिभावक प्रसन्न हुए और उम्मीद जताई कि इस पहल से शिक्षा का स्तर सुधरेगा।

मनोज चौधरी ने कहा कि जनप्रतिनिधियों का काम केवल बुनियादी समस्याओं का समाधान करना ही नहीं है, बल्कि स्वास्थ्य, शिक्षा और कार्यालय में पारदर्शिता सुनिश्चित करना भी उनकी जिम्मेदारी है।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *