JamshedpurNews

सरयू राय ने स्वास्थ्य मंत्री को लिखा पत्र, MGM अस्पताल के लिए अनुश्रवण समिति गठित करने का आग्रह

जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय ने स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी को पत्र लिखकर MGM अस्पताल के सुचारू संचालन और मरीजों एवं उनके परिजनों के लिए सुविधाओं को सुनिश्चित करने हेतु सक्षम अनुश्रवण समिति गठित करने का आग्रह किया।

 

पत्र में सरयू राय ने कहा कि अस्पताल का उद्घाटन चुनाव से ठीक पहले अधूरा कर दिया गया, जिससे पुराने अस्पताल की समस्याएँ नए भवन में भी बनी हुई हैं। उन्होंने अस्पताल में पेयजल, आरओ सिस्टम, और डीप बोरिंग की स्थिति पर चिंता जताई। उनका कहना था कि बोरिंग से आने वाला पानी शुद्ध नहीं है और आरओ एवं नल टिकाऊ नहीं हैं, जिससे नियमित जलापूर्ति प्रभावित हो रही है।

 

सरयू राय ने बताया कि पिछले एक वर्ष में पीने का पानी नियमित उपलब्ध नहीं हो पा रहा और मरीजों के परिजन लगातार शिकायत कर रहे हैं। उन्होंने आशंका जताई कि अगर सक्षम अनुश्रवण समिति नहीं बनी, तो अस्पताल की परिचालन समस्याएँ और जनसुविधाओं की कमी बनी रहेगी।

 

विधायक ने यह भी कहा कि समिति दवाओं की उपलब्धता, मशीनों की स्थिति, पैथोलॉजिकल जांच और पारामेडिकल स्टाफ की निगरानी कर उचित व्यवस्था सुनिश्चित करेगी, ताकि अस्पताल का संचालन विधिसम्मत और मरीज केंद्रित तरीके से हो सके।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *