Newsझारखण्डसरायकेला

तड़के 4 बजे हाता–चाईबासा मार्ग पर हादसा: ऊटी जाने वाले बेटे को छोड़ने निकले पिता की हाईवा से टक्कर में मौत, परिवार में मातम

तड़के 4 बजे हाता–चाईबासा मार्ग पर हादसा: ऊटी जाने वाले बेटे को छोड़ने निकले पिता की हाईवा से टक्कर में मौत, परिवार में मातम

हाता–चाईबासा मुख्य मार्ग पर हेंसल स्थित छोटानागपुर कॉलेज के समीप रितिका ढाबा के पास सोमवार तड़के करीब 4:00 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। हादसे में राजनगर प्रखंड के बोनकाटी टोला जोड़टाड़ निवासी आनंद महतो (58) की मौत हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, आनंद महतो अपने पुत्र मोहित को टाटानगर रेलवे स्टेशन छोड़ने स्कूटी (TVS Jupiter JH06V3784) से जा रहे थे। मोहित ऊटी में कार्यरत है और ट्रेन पकड़ने के लिए स्टेशन जा रहा था। इसी दौरान सड़क किनारे खड़ी एक हाईवा से उनकी स्कूटी की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि आनंद महतो गंभीर रूप से घायल हो गए।

स्थानीय लोगों की मदद से घायल पिता-पुत्र को तत्काल टाटा मेन हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद आनंद महतो को मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद मोहित सदमे में बेहोश हो गया था। फिलहाल उसकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। प्रारंभिक जांच में कम रोशनी अथवा स्कूटी का संतुलन बिगड़ने की आशंका जताई जा रही है।

हादसे के बाद मृतक के परिजनों में शोक का माहौल है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।

Share this news

Deepak Mahato

दीपक महतो – संस्थापक, छोटानागपुर लाइव   दीपक कुमार महतो पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने का व्यापक अनुभव है। अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने न्यूज़ 11 सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार पत्रों में काम किया है।   वर्तमान में वे छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live) के संस्थापक हैं। इसके माध्यम से वे झारखंड की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों और क्षेत्रीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्वसनीय समाचारों के माध्यम से आम जनता की आवाज को जन-जन तक पहुंचाना है।   वर्तमान पद: संस्थापक, छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live)   अनुभव: 8 वर्ष | प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनि क मीडिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *