Newsझारखण्डसरायकेला

तेलाईडीह में सेवा का अधिकार सप्ताह के तहत शिविर में शामिल हुए विधायक, लाभुकों के बीच किया परिसंपत्तियों का वितरण 

 

खरसावां प्रखंड अंतर्गत तेलाईडीह व जोरडीहा पंचायत में सेवा का अधिकार सप्ताह के तहत शिविर का आयोजन किया गया. जिसमें तेलाईडीह पंचायत में मुख्य अतिथि के रूप में स्थानीय विधायक दशरथ गागराई शामिल हुए. शिविर का उद्घाटन विधायक दशरथ गागराई, बीडीओ प्रधान माझी व मुखिया सीनी गागराई ने दीप प्रज्वलित कर किया.

 

इस दौरान विधायक ने कहा कि खरसावां की मिट्टी और यहां के लोग उनके परिवार हैं. कहा कि पहले जनता सरकारी दफ्तरों में भटकते थे, फाइलें लंबित रहती थीं और लोगों का समय बर्बाद होता था. लेकिन अब हालात बदल रहे हैं. अब ऑन द स्पॉट समस्या का समाधान हो रहा है. कहा कि अब सरकार आपके दरवाज़े पर है. यह शिविर सरकार का नहीं आपका दरबार है.

उन्होंने कहा कि जिले के सभी पंचायतों में ऐसे शिविर का आयोजन किया जा रहा है, ताकि सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे जरूरतमंद जनता तक पहुंचे. सरकार का उद्देश्य है कि हर पात्र व्यक्ति तक योजनाएं सरल-सुलभ और पारदर्शी रूप से पहुंचे. इस शिविर के दौरान विभिन्न विभागों द्वारा स्थापित स्टॉलों का निरीक्षण विधायक ने किया और योजनाओं के तहत चयनित लाभुकों के बीच परिसंपत्तियों का वितरण किया. वहीं दूसरी ओर जोरडीहा पंचायत में शिविर का उद्घाटन बीडीओ प्रधान माझी, मुखिया सोनामनी पुरती,उप मुखिया दीपक हेम्ब्रम एवं पूर्व मुखिया मांगीलाल पुरती ने दीप प्रज्वलित कर किया.

वहीं लाभुकों में परिसंपत्तियों का भी वितरण किया गया. मौके पर समाजसेवी बासंती गागराई, कृष्णा प्रधान, सुकरा महतो,यशवंत प्रधान, केदार प्रधान,दशरथ महतो, प्रताप प्रधान एवं सम्बंधित विभागों के पदाधिकारी व ग्रामीण उपस्थित थे.

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *