LatestNewsNews postझारखण्ड

ठंड में भी गर्म रहा लोकतंत्र का जोश! घाटशिला उपचुनाव में वोटरों की लंबी कतारें, महिलाओं ने दिखाई बढ़चढ़कर भागीदारी

घाटशिला विधानसभा उपचुनाव में ठंड भरी सुबह के बावजूद मतदाताओं में गजब का उत्साह देखने को मिल रहा है। सुबह 7 बजे से ही मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण माहौल में शुरू हो चुकी है। मतदान केंद्रों पर लंबी कतारें दिख रही हैं, जहां पुरुषों के साथ महिलाएं भी बढ़-चढ़कर अपने मताधिकार का प्रयोग कर रही हैं।

 

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार के अनुसार, मतदान की पूरी प्रक्रिया पर वेबकास्टिंग के माध्यम से लगातार निगरानी रखी जा रही है। कुल 300 मतदान केंद्रों पर 2 लाख 56 हजार से अधिक मतदाता अपने वोट डाल रहे हैं। इनमें 1 लाख 25 हजार पुरुष और 1 लाख 31 हजार महिलाएं शामिल हैं।

 

खास बात यह है कि इस बार 16 हजार से अधिक युवा मतदाता पहली बार लोकतंत्र के इस पर्व में हिस्सा ले रहे हैं। वहीं 100 वर्ष से अधिक आयु की 3 वरिष्ठ महिला मतदाताओं ने भी मतदान के लिए उत्साह दिखाया है। दिव्यांग और वरिष्ठ नागरिकों के लिए विशेष व्यवस्था की गई है।

 

महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए 5 “पिंक बूथ” पूरी तरह महिला कर्मियों द्वारा संचालित किए जा रहे हैं। मतदान शाम 5 बजे तक चलेगा और परिणाम 14 नवंबर को घोषित किए जाएंगे। घाटशिला में लोकतंत्र का पर्व पूरे जोश के साथ मनाया जा रहा है।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *